जमशेदपुर: साकची के आम बागान मैदान में बहुजन अधिकार मोर्चा ने रविवार को जंगे आजादी के शहीद शेख भिखारी का शहादत दिवस मनाया. इस मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में शेख भिखारी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर बहुजन अधिकार मोर्चा के सदस्य शाहिद रजा ने कहा कि सरकार शहीद शेख भिखारी के नाम पर अरबी उर्दू विश्वविद्यालय कायम करे और शेख भिखारी के नाम पर गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी जाए. उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक शेख भिखारी के सम्मान में कुछ नहीं किया.



