जमशेदपुर : मानगो राजस्थान भवन के सामने बजरंग सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी पांच हजार लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. इसके साथ ही वहां हनुमान चालीसा तथा तरह-तरह के शरबत श्रद्धालुओं को पिलाया गया. इस दौरान भीड़ में एक 8 वर्षीय बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया था, जिसे कमेटी के सदस्यों ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए उक्त बच्चे को अपने माता पिता के पास पहुंचाने का काम किया. (नीचे भी पढ़ें)
बच्चे के परिजनों ने इसके लिए समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया. वहीं, बजरंग सेवा समिति आने वाले हर एक साल अपने प्रोग्राम में ज्यादा से ज्यादा भोग वितरण करने का निर्णय लिया. जिसमें अध्यक्ष विनोद सिंह तथा संरक्षक गुड्डू पांडे का हर वर्ष महत्वपूर्ण योगदान रहता है जो काबिले तारीफ है.



