जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी में क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत के जमशेदपुर कार्यकारिण द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर अवसर पर प्रसाद का वितरण किया. इस दौरान क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच चना, गुड़ और शरबत का वितरण किया. वहीं इस कार्य में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रूपम सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजू कुमार सिंह, जिला महामंत्री लालबाबू सिंह, युवा अध्यक्ष महिला शिल्पी सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंजली सिंह, बिंटू सिंह एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्य की सहभागिता रही.



