
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बाज़ार में बकरीद को लेकर इलाहाबादी बकरों की खेप पहुंच चुकी है. इन इनमें कई ऐसे बकरे हैं जो सिर्फ बिसलरी पानी ही पीते है. लॉकडाउन के कारण बाजार में कम खरीदार आ रहे है लेकिन लोगों को उम्मीद है कि शाम होते-होते बाजार चढ़ जाएगा. बकरीद 21 जुलाई को है. हालांकि इस साल फिर से कोरोना महामारी के कारण बकरा बाजार में रौनक नजर नहीं आ रही है. लोकल व्यपारियों ने अपने बकरे बाजार में उतारे जरूर हैं, लेकिन खरीददार अभी भी बाहरी बकरों के इंतजार में हैं. जमशेदपुर के आम बागान में स्थानीय व्यपारियों के बकरों की कीमत 13 हजार रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक है. हालांकि इससे कम कीमतों के भी बकरे यहां मौजूद हैं. मगर खरीदारों में अन्य सालों की तुलना में इस साल दिलचस्पी कम देखी जा रही है. वैसे व्यापारियों की अगर मानें, तो इलाहाबादी बकरों के आने से बाजार की रौनक बढ़ गयी है. संभावना है कि इलाहाबादी बकरे जमशेदपुर के बाजार में उपलब्ध हो जाने से बाजार गुलज़ार हो गया है. कुल मिलाकर जमशेदपुर के मुस्लिम समुदाय के लोग बकरीद की तैयारी में जोर-शोर से जुट गए हैं.





