
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका घाटशिला के जेल में दो महिला कैदियों ने ऐसा कर दिया कि अफरा-तफरी मच गयी. जेल में बंद महिला कैदी श्वेता दास और प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन ने उत्पात मचा दिया. इन दोनों कैदियों को जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल से घाटशिला जेल भेजा गया था. चूंकि, घाघीडीह जेल में ये दोनों सिंडिकेट बनाकर जेल को ही डिस्टर्ब कर रही थी, इस कारण उनको घाटशिला जेल भेजा गया था. लेकिन वहां भी उनका उत्पात समाप्त नहीं हुआ. इन दोनों ने मिलकर उनकी गर्दन और सिर को ही पत्थर से काट लिया. चूंकि, महिला वार्ड या जेल में काटने का कोई सामान नहीं था, इस कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दीवार की पत्थरों से ही उन दोनों ने अपने को ही नुकसान पहुंचा लिया, जिसके बाद उनको तत्काल घाटशिला जेल के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया और उसको बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वैसे उन दोनों महिला कैदियों द्वारा जेल प्रशासन के खिलाफ ही गंभीर आरोप लगाये गये है. उसको अभी घाटशिला से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि श्वेता दास ने पत्थर से खुद को नुकसान पहुंचाया है जबकि चटनी डॉन ने कांच को ही पी ली है.





