
जमशेदपुर : बस्ती विकास संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर के पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय से मुलाकात कर बारीगोड़ा जोजोबेड़ा रेल फाटक पर ओवरब्रिज तथा गोविंदपुर फाटक से खासमहल तक सड़क की चौड़ीकरण तथा निर्माण को लेकर मुलाकात किया एवं मांग पत्र सौंपा गया. कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय जी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जानकारी दी कि जल्द ही रेल विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कि इस विषय पर उच्च स्तरीय बैठक होनी है ताकि ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो सके, साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि बरसात के बाद बहुत जल्द गोविंदपुर फाटक से खासमहल तक साढ़े पांच मीटर सड़क चौड़ीकरण कर बनाई जाएगी. इसमें उस क्षेत्र के लोगों का भी सहयोग अपेक्षित है. इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में बस्ती विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवजी प्रसाद, गदड़ा पंचायत के मुखिया सुनीता नाग, समिति के महामंत्री शैलेंद्र सिन्हा तथा संरक्षक गूगल सिंह शामिल थे.












