जमशेदपुर : जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब कर्मचारियों की आम सभा द कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की इकाई बेल्डीह क्लब में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की देखरेख में की गई. क्लब कर्मचारियों ने अध्यक्ष से चर्चा के दरमियान यह बताया कि बेल्डीह क्लब में बहुत सारे कंस्ट्रक्शन, रिनोवेशन के कार्य चल रहे हैं. अध्यक्ष ने कहा कि यह सारे विकास के कार्य बेल्डीह क्लब जैसे अग्रणी क्लब के लिए बहुत ही आवश्यक है. इससे क्लब की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, साथ ही वे प्रबंधन से उम्मीद कर रहे है कि इसी तरह कर्मचारियों के भी सतत् विकास होते रहना चाहिए. कर्मचारियों ने अध्यक्ष से जॉब फॉर जॉब, नए नियुक्ति एवं लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को स्थाईकरण आदि करने के लिए आग्रह किया. अभी-अभी कर्मचारियों के क्वार्टर मेंटेनेंस का चार्ज ज्यादा बढ़ा हुआ है जिसे कर्मचारियों ने अध्यक्ष से आग्रह किया कि उसे प्रबंधन से बात करके इस मुद्दे को सुलझाए. आगे आने वाले कर्मचारियों के बोनस तथा लंबित चुनाव पर भी कर्मचारियों ने चर्चा की. कर्मचारियों ने आम सभा में ही एक प्रस्ताव लाकर राकेश्वर पांडेय को पुनः सर्वसम्मत से निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया. इस प्रकार राकेश्वर पांडेय कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बेल्डीह क्लब इकाई के अध्यक्ष चुन लिये गए. (नीचे भी पढ़ें)
पुनः कर्मचारियों ने सर्वसम्मत से राकेश्वर पांडेय को कार्यकारिणी का गठन एवं कमेटी मेंबरों के चुनाव के लिए अधिकृत किया. आम सभा के दरमियां ही अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कार्यकारिणी की गठन की इसके अनुरूप अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह एवं कमेटी मेंबर मोहम्मद एसके जुल्फिकार अली, अजीत सिंह सरदार, सिद्धार्थ शंकर दास को बनाया गया. कर्मचारियों ने अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने अपनी निष्ठापूर्ण विश्वास तथा खुशी जाहिर करते हुए पूरे कमेटी को अभिनंदन किया और आशा व्यक्त किया कि राकेश्वर पांडेय की देखरेख में यूनियन, क्लब कर्मचारी की उन्नति होगी तथा प्रबंधन के साथ सौहाद पूर्ण तरीके से सभी प्रकार के मुद्दों को हल करने में कामयाबी मिलेगी अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा समाप्त की गई.




