जमशेदपुर : जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) से बंद करने के खिलाफ आम लोग भी सड़कों पर उतर गये है. टाटा स्टील ने अचानक से इसको बंद करने की घोषणा कर दी. इसके खिलाफ फुटबॉल प्रेमियों ने टाटा स्टील के कारपोरेट कम्यूनिकेशन कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया और निर्णय को वापस लेने की मांग की. इसको लेकर आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने की चेतावनी भी दी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
इस फैसले को लेकर लोगों में काफी गुस्सा भी देखा गया. पहले से ही कीनन स्टेडियम बंद कर दिया गया है. यहां से क्रिकेट छीना जा चुका है. अब फुटबॉल को भी छिनने के फैसले ने लोगों में गुस्सा है. टाटा स्टील का नारा कभी स्पोटर्स ए वे ऑफ लाइफ था, वह लगातार खेल को इग्नोर कर रही है. जाहिर सी बात है कि इसको लेकर गुस्सा है. इन लोगों ने कहा कि स्थानीय लड़कों को यहां फुटबॉल में भी कैरियर मिलने की उम्मीद थी. लेकिन अब इसको बंद कर देने के फैसले ने उदयमान खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया है.




