जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित बंगाल क्लब में दो दिवसीय पौष मेला का समापन धूमधाम से हुआ. क्लब इस साल अपना शताब्दी समारोह मना रहा है. इस अवसर पर 7 और 8 जनवरी को पौष मेला का आयोजन किया गया. मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगला संगीत और संस्कृति की झलक देखने को मिली. संगीत कार्यक्रम में कोलकाता के मशहूर गायक बाउल गौतम ने अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.(नीचे भी पढ़े)
संगीत कार्यक्रम के लिए खास बंगला कलाकारों को बुलाया गया था. जिन्होंने एक से बढ़कर गीत प्रस्तुत किए. साथ ही रवीन्द्र संगीत की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के दौरान बंगाली व्यजनों, मिठाई और विभिन्न व्यजनों का लोगों ने लुफ्त उठाया. बंगाल क्लब के सचिव देवाशीष नाहा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहरवासियों को धन्यवाद दिया. वहीं बताया कि आनेवाले वर्षों में भी ऐसे ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सौगात शहरवासियों को देने की कोशिश करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सौम्मो सेन, अरूप सेन और क्लब के अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा.



