जमशेदपुर : ईस्ट प्लांट बस्ती बर्मामाइंस जमशेदपुर में चल रहे भागवत कथा के तीसरे दिन, शनिवार को कथावाचक कुमार स्वामी ने ध्रुव के कठिन तप से भगवत-प्राप्ति एवं जड़ भरत तथा अजामिल के मार्मिक प्रसंगों से भक्ति की धारा का प्रवाहित की. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही ब्यास पीठ से प्रह्लाद की अतुलित भक्ति का व्याख्यान करते हुए भगवान के नृसिंह अवतार तथा हिरण्यकशिपु के अंत का दृश्य बड़ी प्रभावी तरीके से कथा के माध्यम से प्रस्तुत किया. अंत में स्वामी जी ने प्रत्येक माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपने बालकों को धर्म, नीति एवं सच्चरित्रता का समुचित ज्ञान दिलाकर ध्रुव तथा प्रह्लाद की तरह एक महान व्यक्तित्व का निर्माण करें. कथा के तीसरे दिन मुख्य यजमान के दुर्गाराव सहित भारी संख्या में बस्तीवासी भक्तों की उपस्थिति रही.







