
जमशेदपुर : मंत्री सह विधायक सरयू राय द्वारा बनाये गये भारतीय जन मोर्चा के जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की एक बैठक बिष्टुपुर में विधानसभा संयोजक मुकुल मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की भावी रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी. इसमें भाजमो के जिला संयोजक राम नारायण शर्मा ने उपस्थित लोगों के बीच संगठन को बूथ स्तर तक विस्तार करने को लेकर अपने विचार रखे तथा उनसे आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द पश्चिम विधानसभा के संयोजक के साथ मिलकर मंडल संयोजक बनायें तथा पूरे विधानसभा में बूथ स्तर तक इसका गठन कर लिया जाये. इसके बाद पश्चिम विधानसभा के प्रत्येक मंडल से जिला कमिटी के लिए नाम की सूची भेजने का आग्रह किया ताकि जल्द जिला कमिटी का गठन किया जा सके. बैठक में पश्चिम विधानसभा संयोजक मुकुल मिश्रा ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तो संगठन से जुड़ ही रहे हैं साथ ही दूसरे राजनीतिक दल एवं गैर राजनीतिक दल के सदस्य एवं समाजसेवी भी भाजमो से जुड़ने की इच्छा जता रहे हैं. इस बैठक में विशेष तौर पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष सुररंजन राय, सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नु भूमिज सहित कदमा मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू सिंह एवं उलीडीह मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना सिंह एवं भाजपा के जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न मंडलों के कई पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक की समाप्ति पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के सह संयोजक मुन्ना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपूर पूर्वी विधानसभा के संयोजक अजय सिन्हा, संजीव मुखर्जी, राकेश सिंह, पप्पु सिंह सूर्यवंशी, कुलविंदर सिंह पन्नु, रत्नेश सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विकास सिंह, प्रदीप सिंह, नरेश पासवान, बिरेन्द्र सिंह, शेषनाथ पाठक, प्रवीण सिंह, रूपेश झा, अरविंद महतो, संतोष भगत, सन्नी सिंह, संटी रजक, माया साहु, रविन्दर सिंह, धनजी पाण्डेय, कमलेश मुखी, सागर मुखी, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया.





