जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित कैलाश नगर शिव मंदिर में 29 जून से 7 जुलाई तक श्री विष्णु यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा चलेगी. इसके लिए बुधवार को शिव मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया. कथा व्यास करेंगे. आयोजन समिति ने बताया कि श्री विष्णु यक्ष 29 जून से 1 जुलाई 7 जुलाई तक प्रात: 8 बजे से 12 बजे तक चलेगी. वहीं श्रीमद् भागवत महापुराण 1 जुलाई से 7 जुलाई तक संध्या 4 बजे शुरू होगी. भक्तों को श्रीमद् भागवत महापुराण का सार सुनाने के लिए पंडित श्री सुब्रह्णयम मिश्रा जी को आमंत्रित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

भूमि पूजन समारोह में मुख्य रूप से जयप्रकाश सिंह, ललेश सिंह, राम किशोर मिश्रा, भोला छेत्री, प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, शशि कुमार सिंह, एसएन सिंह, भूषण सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजू पूर्वे, कपिलमुनि मिश्र, आचार्य शुभेन्द्र शास्त्री, पंडित सोनू कुमार मिश्रा एवं समस्त कैलाश नगरवासी उपस्थित रहे.







