चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य और पदाधिकारियों की बैठक प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पंचायत जन प्रतिनिधियों ने प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हर पंचायत में सरकार की विकास योजनाएं पहुंचाकर लोगों को लाभान्वित किया जाए. बैठक में वन विभाग के फॉरेस्टर ने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न हिस्सों में बंटकर हाथी विचरण कर रहे हैं. हाथियों पर वन कर्मी की नजर है. 10 स्थानों पर टावर लग चुका है और जल्द ही एआई कैमरा लगाया जाएगा. एआई कैमरा लगने से क्षेत्र में हाथी के आने की सूचना मिलेगी जिससे लोगों को समय पर विभाग द्वारा सुचित किया जाएगा और हाथियों को भगाने का काम किया जाएगा. प्रमुख धनंजय करूणामय ने कहा कि हाथी की सूचना ग्रामीणों को दे ताकि लोग सुरक्षित रहें और जान माल की सुरक्षा कर सके. (नीचे भी पढ़ें)
आवास विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामसभा कर लाभुकों का चयन किया जा रहा है जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर लाभुकों के बीच राशि उपलब्ध कराया जाएगा. फंड की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है. मनरेगा योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दिदीबाड़ी योजना, मेढ़बंदी योजना बंद किया गया है. जुलाई माह से मनरेगा योजना से तालाब और चेकडैम समेत अन्य योजनाएं ली जाएगी. हर एक पंचायत में 20 योजनाएं ली जानी है. पंसस ने कहा कि मनरेगा से की गयी आम बागवानी बहुत गांव में विफल हुआ है इसका क्या कारण है के जबाब में पदाधिकारी ने बताया कि लाभुकों को नोटिस किया गया है कारण पूछा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
कुछ लाभुकों ने बताया कि हाथी ने क्षतिग्रस्त किया है और बागवानी में आग लगने से पौधे नष्ट हुए हैं. बैठक में पंचायत जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड में विभिन्न विभागों द्वारा चल रहे विकास योजनाओं की जानकारी ली. मौके पर उप प्रमुख कविता साव, बीडीओ आरती मुंडा, राम मुर्मू, दशरथ मांडी, यशोदा गोप, बलराम महतो, राजेश्वर सरदार, मंजू महतो, सुंदरी मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.







