जमशेदपुर : कदमा न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा कमेटी का भूमि पूजन सोमवार की सुबह संपन्न हुआ. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन सुदिप्तो मुखर्जी (बूबून मुखर्जी) उपस्थित रहे. इस दौरान पुरोहित सुभाष गांगुली द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई गई. जिसके बाद सभी के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया. इस बार पूजा कमेटी द्वारा 8 लाख रुपए की लागत से भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है और जिसके लिए पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर से कारीगरों को बुलाया गया है. (नीचे भी पढ़े)

वहीं 1.5 लाख रुपए की लागत से सुंदर मूर्ति का निर्माण स्थानीय शिल्पकार कालू दा द्वारा किया जा रहा है.जबकि पूरे पूजा क्षेत्र के आस-पास 1.5 रुपए की लागत से आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी. बताते चलें कि 1956 से लगातार पूजा का संचालन होता आ रहा है. इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष वीएस राणा, जेनरल सेक्रेटरी सपन कर व निपेन मोहंती (रुनु मोहंती), ज्वाइंट सेक्रेटरी अंजन कर व पार्थों दत्ता के अलावा सपन नाग, मंगल महतो, अभिजीत चक्रवर्ती, सुब्रतो घोषाल, अंशुमन घोष (बप्पा), प्रदीप चटर्जी, एसएस गिरी, हरि दत्ता, सुकुमार घोषाल, रंजीत समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थे.




