जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे झिलिंगगोड़ा इलाके में स्थित डैम में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक पंजाब के भटिंडा इलाके के रहने वाले सुनील कुमार है, जो जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर स्थित रिच सैलून में काम करता था. इस घटना में एक युवक को किसी तरह बचाया गया है, जहां से उसको लाकर सदर अस्पताल, परसुडीह में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. (नीचे देखे पूरी खबर)

मिली जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के सारे सैलून में काम करने वाले करीब 6 से 7 कर्मचारियों का दल झिलिंगगोड़ा डैम में घुमने के लिए निकला. इस टोली में पंजाब के भटिंडा से कदमा में काम करने आये सुनील कुमार और संजू भी शामिल था. ये सारे लोग झिलिंगगोड़ा डैम में नहाने लगे. इसी बीच अचानक सुनील और संजू डूबने लगे. इनके साथियों ने उनको बचाने का प्रयास किया. संजू तो बाहर निकाल लिया गया, लेकिन सुनील कुमार को नहीं निकाला जा सका. काफी मशक्कत के बाद सुनील को निकाला गया. तब तक सुनील की मौत हो गयी थी जबकि संजू का इलाज चल रहा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच भी शुरू की गयी है. डैम में किन परिस्थितियों में डूबा, यह प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया है. इन लोगों ने बताया कि नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण युवक की मौत हुई है.













