
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव में स्क्रैच बार के पास मंगलवार रात एक चलती स्कार्पियो में अचानक आग लग गई. कार में सेंट्रल लॉक होने की वजह से वह खुल नहीं पाई जिससे चालक कार के अंदर ही झुलस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इधर स्थानीय लोगों ने कार को पानी डाल कर बुझाया. हालांकि दमकल मौके पर पहुंची थी पर तब तक आग बुझ चुकी थी. इधर सूचना पकड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची. फिलहाल मृतक के शव को कार से निकालने की कोशिश की जा रही है. कार के गेट को काटने का प्रयास किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इधर पुलिस ने कार के नंबर की जांच की तो कार पोटका के जुड़ी निवासी अजय कुमार पाल के नाम कि निकली. फिलहाल पुलिस उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कार कदमा की ओर से साकची की ओर जा रही थी. कार में अचानक से आग लग गई. (नीचे भी पढ़ें)

1 मिनट से भी कम समय में पूरी कार में आग लग गई. अंदर बैठे चालक ने बाहर निकलने की कोशिश की पर वह चीखता रहा और अंत में उसकी दर्दनाक मौत हो गई. फिलहाल शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.






