
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव में मंगलवार रात अचानक स्कार्पियो गाड़ी में आग लगने से कार के अंदर एक व्यक्ति की मौत हो जाना एक दुर्घटना सा लगता है, पर इस मामले में कई सारी बातें ऐसी है जो इस दुर्घटना को संदेहास्पद बनाती है. जैसे लगता है कि इसे एक सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है. हालांकि अभी तक शव किसका है इसकी पहचान नहीं हो पाई है पर पुलिस को अंदेशा है कि शव कार के ऑनर अजय कुमार पाल का है.
अजय का मोबाइल भी बंद है. इधर पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कार के अंदर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है. इधर अजय की पत्नी सीमा पाल ने बताया कि अजय के साथ चार और लोग थे. हालांकि वे चार लोग कौन थे ये उनकी पत्नी ने नहीं बताया है. इसके अलावा शव कार के बाई ओर आगे की सीट पर पाया गया. अगर शव बाई ओर था तो कार को कौन चला रहा था. स्थानीय लोगों के अनुसार जब उन्होंने कार को आग लगते हुए देखा तो कार खड़ी हुई थी. और पहले कार के पिछले हिस्से में आग लगी. एक से दो मिनट में ही कार पूरी तरह जल चुकी थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अजय पूर्व में पोटका के जुड़ी में रहता था. वह नवंबर माह में ही अपने परिवार के संग सोनारी स्थित सरिता विहार में किराए के मकान में रह रहा था. अजय के साथी संदीप ने बताया कि उसी ने अजय को पोटका से शिफ्ट होने में मदद की. 20 जनवरी को उसने कागलनगर में एक चिकन शॉप खोला था. परिवार में पत्नी और दो बच्चे है. दोनों बच्चे कदमा डीबीएमएस में पढ़ाई करते है.






