
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबिली पार्क गेट के समीप किसी गाड़ी से हुए मोबिल लीकेज का खामियाजा आम राहगीरों को उठाना पड़ा. जहां मोबिल के कारण स्किट कर दो तीन मोटरसाइकिल चालक अपना नियंत्रण खो बैठे और बीच सड़क पर ही गिर पड़े. यह तो ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र रहा कि स्किट करने वाले दोनों मोटरसाइकिल सवार हेलमेट पहने थे, जिससे उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने राहगीरों को मदद की. घटना की की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मोबिल पर बालू वगैरह डलवाकर साफ करवाया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







