जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह में ओकीनावा प्रेज प्रो वाहन के ग्राहकों ने हंगामा किया. यह हंगामा डीलर के शोरूम में हुआ है. ग्राहक अनस कामरान ने बताया कि उन्होंने ओकीनावा प्रेज प्रो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदा था. गाड़ी खरीदते समय मैनेजर ने कहा था कि गाड़ी के कई पार्ट्स पर 3 साल की गारंटी है, लेकिन अब पार्ट्स खराब हो रहे हैं तो वह इसे नहीं बदल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
गाड़ी का सॉकर खराब होने पर बोला कि अपने पैसे से बदलवा लो. कई ग्राहक इसी तरह परेशान हैं. कामरान ने बताया कि सभी गाड़ियों की बैटरी और मोटर खराब है, लेकिन डीलर उन्हें दौड़ाता है. कंपनी से बैटरी आती है तो उसे मार्केट में भेज देता है और हमारी गाड़ी में नहीं लगाता है. इसके विरोध में सभी ग्राहकों ने मिल कर सोमवार को उलीडीह थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




