जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर में शुक्रवार की सुबह सलोनी नायडू की मौत का मामला गर्माता जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में मृतका सलोनी नायडू के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी मौत यूं नहीं हो सकती है क्योंकि सलोनी नायडू खुद काफी बोल्ड थी. वह लव मैरेज रवि सिंह भामरा के साथ की थी. खुशहाल दोनों थे. लेकिन ऐसी कोई परिस्थिति नहीं थी कि वह आत्महत्या कर सके. इन लोगों का कहना है कि हो सकता है कि ऐसा अत्याचार किया गया हो कि उसने आत्महत्या कर ली होगी या फिर आत्महत्या के लिए उकसावा किया गया हो. फांसी लगाने वाली लड़की सलोनी नायडू खुद एयर होस्टेस थी. अपने पति के साथ सुखमय जीवन के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ी थी. उसके मायके वाले सोनारी आदर्शनगर के रहने वाले है. पति-पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद की जानकारी भी नहीं थी. इस कारण सबको यह घटना जानकर सदमा मार दिया है. आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 4 रोड निवासी न्यू टेंट हाउस के मालिक बलबीर सिंह की छोटी बहू सी सलोनी नायडू का शव फंदे से झूलता पाया गया. घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर पर ही थे. मामले की जानकारी मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गई. सी सलोनी नायडू और रवि सिंह भामरा ने एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था. बाद में दोनो परिवारों के रजामंदी से शादी की गई. सलोनी का परिवार मध्य प्रदेश के इंदौर में रहता है. 15 दिन पूर्व बलवीर सिंह अपनी पत्नी, बड़ी बहू और बच्चों के साथ एक समारोह में शामिल होने गए है. बीती रात रक्षाबंधन को लेकर रवि सिंह सलोनी को जोन नंबर 9 के रहने वाले मित्र विवेक के घर लेकर गया था. जहां से तीनों रात 10 बजे अपने घर पहुंचे. विवेक थोड़ी देर बाद अपने घर लौट गया. वही दोनों पति–पत्नी ने अपने कमरे में खाना खाया. रात 2:30 बजे सलोनी बाथरूम जाने की बात कहकर कमरे से निकली लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने पर रवि ने उसकी खोजबीन शुरू की. जाकर देखा तो वह बाथरूम में नही थी. जांच करने पर पाया कि उनकी मां का कमरा अंदर से बंद है. दूसरी चाबी से खोलने पर देखा तो सलोनी पंखे से लटकी हुई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







