जमशेदपुर : जमशेदपुर के खरकई ब्रिज के समीप गोल चक्कर पर ऑटो एवं गैस लदे वाहन में हुई टक्कर में चालक सहित ती लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दुर्घटना के बाद वहां काफी देर तक सड़क जाम रही. बाद में पुलिस के पहुंचने के बाद घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजवाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार जोजोबेड़ा निवासी ऑटो चालक उत्तम सिंह टेल्को के टाटा मोटर्स गेट के पास से पैसेंजर लेकर गम्हरिया जा रहा था. इसी दौरान आदित्यपुर पुलिया के समीप बिष्टुपुर छोर वाले गोल चक्कर पर गैस लदा टाटा मैजिक वाहन सामने आ जाने से उसका ऑटो पर से नियंत्रण खो गया और उसका ऑटो जाकर सीधे टकरा गहया. इस दुर्घटना में ऑटो चालक उत्तम सिंह के साथ ही ऑटो में सवार पैसेंजर भी गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के कारण वहां काफी देर तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही. सूचना मिलने पर पहुंची बिष्टुपुर पुलिस ने जाम हटवाते हुए घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में ऑटो चालक उत्तम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है. वहीं पुलिस दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लायी है.











