बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. बालू और पत्थर जैसे प्राकृतिक संसाधनों की तस्करी हो रही है, सरकारी दफ्तरों में बिना रिश्वत दिये लोगों के कार्य नहीं होते. हेमंत सरकार ने झारखंड को लूट-खसोट का अड्डा बना दिया है. डॉ गोस्वामी आज जगन्नाथपुर स्थित बरसोल मंडल भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यसमिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉ गोस्वामी ने राज्य सरकार पर युवाओं को निराश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 5 लाख नौकरियां देने का वायदा कर सत्ता में आई हेमंत सरकार 3 वर्षों में मात्र 357 युवाओं को ही रोजगार दिला सकी है. उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लाखों पद रिक्त हैं, किन्तु स्पष्ट नियोजन नीति नहीं होने के कारण राज्य में नियुक्तियां नहीं हो सकी हैं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य की झामुमो गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं विफलताओं से जनता को अवगत कराने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक को जिला संयोजक सह बरसोल मंडल प्रभारी सुमन कल्याण मंडल, मंडल उपाध्यक्ष नवनीधर प्रधान, आशीष मंडल, प्रवीर भोल, मंडल महामंत्री कमलकांत सिंह, रामहरि ने भी संबोधित किया. मौके पर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मानिक दास, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र राणा, अमल बेरा, असीम सेनापति, शिव शंकर मैती, रवींद्र साव, कार्तिक पैड़ा, बाबी घोष, सत्यवान धुली, मिहिर कारक, प्रह्लाद राणा, शिबू संतरा, मंगल पीरी, सनत ओझा, लिटू आइच, सत्यवान मांझी, रूपेश सिंह, महादेव प्रधान, गुड्डू संतरा, चंद्रशेखर आचार्य समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.











