जमशेदपुर : झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता सह राज धनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह क्षेत्र में ढिबरा (अबरख) चुन कर अपनी जीविका चलानेवाले लोगों की मांगों को जायज ठहराया है. श्री मरांडी आज गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय के समक्षहे ढिबरा चुन कर जीवन चलानेवालों के प्रदर्शन में शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर रहे ढिबरा बेचकर जीविका चलाने वालों का समर्थन करते हुए बाबूलाल मरांडी ने सवाल किया कि अगर वे ढीबरा नहीं बेचें तो उनकी जीविका कैसे चलेगी? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस पर भी प्रतिबंध लगाकर हजारों लोगों की जीविका पर चोट कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि नौकरी और रोजगार देने में अक्षम यह सरकार अब गरीब मजदूरों के पेट पर भी लात मारने पर तुली है.











