जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर भाजमो के जिला कार्यालय में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती मनाई गई. इसमें पार्टी जन ने उनके चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इस अवसर पर जिला भाजमो अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी भारत के सच्चे सपूत थे. उन्हें तीन बार देश का नेतृत्व करने का अवसर मिला. झारखंड अलग राज्य के गठन में उनकी अहम भूमिका को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी अपने कार्यकाल में देश हित में अनेक कार्य किये, जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों के नेता उनकी प्रशंसा करते हैं. उनका व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करता था. वे सादगीपूर्ण व्यक्ति के धनी थे. उनकी लेखनी देश- विदेश में प्रसिद्ध थी एवं राष्ट्र के प्रति उनका प्रेम भी अद्वितीय था. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा, हमारे नेता सरयू राय भी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्र सर्वोपरि के भाव से काम कर रहे हैं. आज अटल जी की जयंती के अवसर पर हम उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लें.कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता सह व्यावसायिक प्रतिनिधि आकाश शाह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सोलार लाइट प्रभारी विजय राव, बिरसानगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, नंदिता गगराई, गणेश चंद्रा, अभिजीत सेनापति, अजय रजक, रामदास मेहता, अखिलेश यादव, मोहरा यादव, चंदा शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.











