• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 10, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur-BJM : शहर में चोरी, लूटपाट, छिनताई, हत्या सहित अन्य बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सिटी एसपी से मिला भाजमो, कहा-जल्द कार्रवाई कर शहर को करें भयमुक्त

Jamshedpur-BJM : शहर में चोरी, लूटपाट, छिनताई, हत्या सहित अन्य बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सिटी एसपी से मिला भाजमो, कहा-जल्द कार्रवाई कर शहर को करें भयमुक्त
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : शहर में चोरी, लूटपाट, छिनताई, हत्या सहित अन्य बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के संबंध में भाजमो जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर कारवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जमशेदपुर शहर में अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। विगत 6 माह में शहर के विभिन्न इलाकों में अपराध की अनेकों घटनाएं, चोरी, डकैती, छिनताई, फायरिंग, हत्या लूटपाट सहित अन्य वारदातें हुई है। भाजमो जमशेदपुर महानगर का प्रतिनिधिमंडल ने मंडल जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक को प्रेषित ज्ञापन डीएसपी हेडकवाटर-1 को सौंपकर अपराधियों पर कारवाई की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना काल में जहां एक तरफ शहर की सारी गतिविधियां थम गई थी और लोग अपने घरों में क्वॉरेंटाइन हो गए थे। पुलिस प्रशासन कोरोना की जंग में मुस्तैदी के साथ बचाव के लिए कार्य कर रहे थे। इस दौरान अपराधियों ने बेखौफ कई घटनाओं को अंजाम दिया है। जिससे कि शांति-व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। शहर के जुगसलाई, कदमा, सिएच एरिया, सोनारी, सीतारामडेरा, मानगो, सहित अन्य इलाकों में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना दर्ज की गई है, जिससे शहर में भय और आतंक का वातावरण बना हुआ है। विगत दो दिन पूर्व भी मानगो के सुभाष कॉलोनी में भी फायरिंग की घटना घटी, जिसमें एक युवा की मृत्यु हो गई। इसके अलावा शहर में वर्चस्व को लेकर कई आपराधिक गिरोह के बीच गैंगवार की घटना से भी पूर्व में शहर को आतंकित किया गया था। (नीचे भी पढ़ें)

सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि शहर के बिरसानगर, बारीडीह, सीतारामडेरा, साकची बाजार, कदमा सहित अन्य क्षेत्रों में चोरों ने अपना हाथ साफ किया है। अलग-अलग घरों से रात के अंधेरे में ताला तोड़कर गहने, कीमती साजो सामान एवं दुकानों के छप्पर तोड़कर नगदी उड़ाया है। राह चलते लोगों से छिनताई गिरोह लूटपाट करते हैं। गाड़ियों पर बैठी महिलाओं से पर्स, मोबाइल, गहने पर यह गिरोह झपट्टा मारकर ले भागते हैं। शहर को दूषित करने का प्रयास अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के द्वारा किया जा रहा है, जिसपर अविलंब रोक लगाने की आवश्यकता है। सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि भाजमो सिटी एसपी से मांग करता है कि इन घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए शहर के सभी क्षेत्रों में असामाजिक तत्व अपराध जगत से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई कर शहर के वातावरण को भयुमक्त बनायें। डीएसपी हेडक्वार्टर-1 ने आश्वस्त किया की वरीय पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर जल्द अपराधियों पर कारवाई की जाएगी। इस दौरान भाजमो के जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष भासकर मुखी, वंदना नामता, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, प्रवक्ता आकाश शाह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, बारीडिह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, जनमेजय पांडे, साकची मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह,कार्यालय प्रभारी प्रेम करण पांडेय, अल्पसंख्यक भाषाई प्रकोष्ठ के जिलाअध्य्क्ष भागवत मुखर्जी, अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर के जिलाअध्य्क्ष राजेश प्रसाद, बलकार सिंह, संजय झा सहित अन्य उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना
खबर

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

October 10, 2026
Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट
खबर

Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट

October 10, 2026
Jamshedpur bjp parsudih : भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई
खबर

Jamshedpur bjp parsudih : भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई

October 10, 2026
Next Post
tata-steel-breaking-टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में तैरती मिली पुरुष की लाश, प्लांट में सनसनी, घटना है या दुर्घटना-पुलिस जांच में जुटी

tata-steel-breaking-टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में तैरती मिली पुरुष की लाश, प्लांट में सनसनी, घटना है या दुर्घटना-पुलिस जांच में जुटी

jamshedpur-crime- मानगो में पिता- पुत्र ने दो भाइयों पर भुजाली से किया जानलेवा हमला, हथियार भी लहराया, एमजीएम से टीएमएच रेफर, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur-BJYM-Sonari : सोनारी भाजयुमो ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur disco dandiya night – अग्रसेन जयंती पर डिस्को डांडिया नाइट की धूम, गरबा और डांडिया की मस्ती में झूम उठा जमशेदपुर

Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट

Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026

Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा

jamshedpur sahityik mahakumbh-कोई भी तकनीक समाप्त नहीं कर सकती लेखक का अस्तित्व : के वनजा, साहित्यिक महाकुंभ छाप 3.0 में किताबों व एआई की प्रासंगिकता पर विद्वानों ने रखे तर्कपूर्ण विचार, एआई या डिजिटल स्क्रीन कभी नहीं दे सकती पुस्तक के स्पर्श व गंध जैसी अनुभूति

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur disco dandiya night – अग्रसेन जयंती पर डिस्को डांडिया नाइट की धूम, गरबा और डांडिया की मस्ती में झूम उठा जमशेदपुर

Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट

Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026

Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा

jamshedpur sahityik mahakumbh-कोई भी तकनीक समाप्त नहीं कर सकती लेखक का अस्तित्व : के वनजा, साहित्यिक महाकुंभ छाप 3.0 में किताबों व एआई की प्रासंगिकता पर विद्वानों ने रखे तर्कपूर्ण विचार, एआई या डिजिटल स्क्रीन कभी नहीं दे सकती पुस्तक के स्पर्श व गंध जैसी अनुभूति

jamshedpur saraikela police big catch : जमशेदपुर के कारोबारी निखार हत्याकांड में गैंगस्टर कन्हैया सिंह हिरासत में, पूछताछ जारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News