• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 25, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp : भारतीय संस्कृति एवं सनातन रीति रिवाज से संजीव सिन्हा ने भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में किया विधिवत कार्यभार ग्रहण, पार्टी के वरीय नेताओं के संग जुटे हजारों कार्यकर्ता

January 23, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : संजीव सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष पद पर शुक्रवार को भारतीय संस्कृति एवं सनातन रीति रिवाज से कार्यभार ग्रहण किया. साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया. समारोह में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत पार्टी के तमाम वरीय नेतागणों के साथ हजारों कार्यकर्ता इस पल के साक्षी बने. निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने संजीव सिन्हा को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्षीय कुर्सी पर आसीन कराया तथा लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं. वहीं, पुरोहितों के द्वारा स्वास्ति वाचन एवं विधिपूर्वक पूजन कर कार्यालय प्रवेश कराया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और भारत माता की जय से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा. इस अवसर पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा आज जिन ऊंचाइयों पर पहुंची है, वह लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण और अथक परिश्रम का परिणाम है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि संजीव सिन्हा नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे. वहीं, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि भाजपा में लोकतांत्रिक पद्धति के तहत संगठनात्मक दायित्वों में परिवर्तन होता रहता है. उन्होंने संजीव सिन्हा को कुशल और कर्मठ सिपाही बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका अध्यक्षीय कार्यकाल संगठन के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायी सिद्ध होगा. वहीं, जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा में पद नहीं बल्कि दायित्व की परंपरा है.  उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती और विस्तार देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और हित सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और अनुशासन के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया. (नीचे भी पढ़ें)

संजीव सिन्हा ने शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के प्रेम और आशीर्वाद के सदैव ऋणी रहेंगे. निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने नए जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को विधिवत रूप से कार्यभार सौंपा. इस दौरान फूलों के गुलदस्ते के आदान प्रदान के साथ सुधांशु ओझा ने संजीव सिन्हा को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन करा शुभकामनाएं व्यक्त की. इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, नीरज सिंह, डॉ राजीव, मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, राजन सिंह, योगेश मल्होत्रा, कुलवंत सिंह बंटी, रीता मिश्रा, जटाशंकर पांडेय, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, मनोज राम, शांति देवी, कृष्णा शर्मा काली, संजीव कुमार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अखिल सिंह, उज्जवल सिंह, संजीत चौरसिया, किशोर ओझा, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, सागर राय, पोरेश मुखी, रमेश बास्के, हलदर नारायण, धर्मेंद्र प्रसाद, मंडलाध्यक्ष आनंद कुमार, अमित मिश्रा, सुरज कुमार साह, जुगनू वर्मा, हन्नु जैन, पप्पू उपाध्याय, रितेश झा, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, रंजीत कुमार सिंह, बापन बनर्जी, युवराज सिंह जुगनू, रंजीत कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, बिनोद राय, मारुति नंदन पांडेय, प्रशांत पोद्दार, अश्विनी तिवारी, हलधर दास, अजीत सिंह, सुदीप कुमार,  दीपक पाल, शांतनु मुखर्जी, बासुदेव मंडल, प्रधान महतो, रामप्रसाद जायसवाल, शैलेश गुप्ता, चिंटू सिंह, लकी सिंह, रीना चौधरी, काजू सांडिल, सुशील पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Related Posts

jamshedpur prisoner death-सदर अस्पताल खासमहल में इलाज के दौरान कैदी की मौत, 2019 में घाघीडीह जेल में शिफ्ट हुआ था कैदी
खबर

jamshedpur prisoner death-सदर अस्पताल खासमहल में इलाज के दौरान कैदी की मौत, 2019 में घाघीडीह जेल में शिफ्ट हुआ था कैदी

October 25, 2026
jamshedpur rural- बहरागोड़ा के पांचरूलिया गांव में मुखिया के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, लोगों में हर्ष
खबर

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के पांचरूलिया गांव में मुखिया के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, लोगों में हर्ष

October 25, 2026
jamshedpur rural- चाकुलिया के सरडीहा में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर की गई पूजा,निकली कलश यात्रा
खबर

jamshedpur rural- चाकुलिया के सरडीहा में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर की गई पूजा,निकली कलश यात्रा

October 25, 2026
Next Post

tata steel smd blood donation : टाटा स्टील के एसएमडी जेडीसी के रक्तदान शिविर में कर्मचारियों ने उत्साह के साथ किया रक्तदान, शतक किया पूरा

tata workers union pays homage to netaji : टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि, नेताजी के मार्ग पर चलने का संकल्प

jamshedpur blood donation : ईया फाउंडेशन के रक्तदान दिवस में जुटे हर आम और खास, कई लोगों ने पूरे किये अपने 25वां रक्तदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

Jamshedpur nh road : 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य, मानगो की जनता के आक्रोश के बीच 29 अक्टूबर तक एनएचएआई को मिला समय, निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन के कारण हुई देर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News