जमशेदपुर : भाजपा के विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जमशेदपुर के दौरे पर आये. उन्होंने शनिवार को जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बात की तो जमशेदपुर के साकची काशीडीह मैदान में वे हिंदू महापंचायत में हिस्सा लिये. इस दौरान उनके साथ भाजपा छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को चुनाव हराने वाले भाजमो नेता सरयू राय साथ साथ ही नजर आये. एक मंच को अगल बगल बैठकर ही साझा की. इसके अलावा बाबूलाल मरांडी ने विधायक सरयू राय की खुले मंच से तारीफ की और कहा कि जब उनके नेता अभय सिंह बिष्टुपुर थाना में गये थे तो सरयू राय ही मिलने गये थे. थाना की हाजत से निकलवाया था और मदद की थी. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडयो)
आज भी वे आंदोलन में शरीक है. इसके अलावा विधायक सरयू राय ने भी बाबूलाल मरांडी के साथ मिलकर ही काम करने का आश्वासन दिया. हिंदुत्व के मुद्दे पर साथ होने की भी घोषणा की. वहीं, रविवार को हुई हिंदू महापंचायत की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और सरयू तो साथ ही दिखे, लेकिन विधायक सरयू राय के कभी नजदीकी होकर फिर रघुबर दास के साथ होने वाले क्षत्रिय नेता चंद्रगुप्त सिंह भी सरयू राय के साथ मंच पर थे. (नीचे भी पढ़ें)
आंख में ऑपरेशन कराने के बाद चंद्रगुप्त सिंह दल बल के साथ नजर आये. सरयू राय और चंद्रगुप्त सिंह के बीच बातचीत भी हुई. दोनों ने एक दूसरे को सम्मानपूर्वक प्रणाम भी किया. दूसरी ओर, बाबूलाल मरांडी ने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरयू राय के वापसी को लेकर पार्टी फैसला लेंगी, लेकिन हम लोगों के सिद्धांत जरूर एक है. वहीं, विधायक सरयू राय ने कहा कि भाजमो या उनके भाजपा में शामिल होने के कयास पर वे सिर्फ यह बोल सकते है कि भाजपा और उनकी अपनी लड़ाई हो सकती है, लेकिन जब हिंदुत्व की बात होगी तो हम हिंदुत्व के मुद्दे पर एक रहेंगे. हिंदू महापंचायत में इन सारे समीकरणों को लेकर अब अटकलें तेज हो गयी है कि विधायक सरयू राय की वापसी तय है. हालांकि, खुद सरयू राय इसको गलत बता रहे है.



