
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सिदगोड़ा बाजार बुधवार की दोपहर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का भतीजा सरयू रॉय के समर्थक हरेराम सिंह के दफ्तर में घुस गया. इस दौरान हरेराम सिंह और रंजन सिंह के साथ पहले कहासूनी होने लगी. बताया जाता है कि फेसबुक कमेंट को लेकर दोनों में टकराव हो गया और फिर मारपीट हो गई. जब हरेराम सिंह और उनके लोग भारी पड़े तो कमलेश साहू दल बल के साथ वहां से भाग निकला. दुसरीं ओर, सरयू रॉय समर्थक रंजन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजे और मूलचंद साहू के पुत्र कमलेश साहू और उसके बीस पच्चीस साथियों के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी और 20 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाते हुए सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराया है. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. दर्द शिकायत के आधार पर शिव सिंह बागान निवासी रंजन सिंह ने आरोप लगाया है कि वे एक व्यवसाई हैं, और उनका एक ऑफिस सिदगोड़ा बाजार में है. शाम के वक्त वे अपने ऑफिस में हिसाब- किताब कर रहे थे, इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे और मूलचंद साहू के पुत्र कमलेश साहू अपने बीस पच्चीस साथियों के साथ अचानक ऑफिस में आ धमके और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. वही दर्ज शिकायत में यह भी कहा गया है कि कमलेश साहू द्वारा उन्हें इस बात की धमकी दी गई है कि अगर पुलिस से शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे. साथ ही यह भी कहा गया है कि कमलेश साहू ने उन्हें धमकी देते हुए कहा है कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती. दर्ज शिकायत में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि जाते-जाते पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे ने कैश काउंटर में रखे बीस हजार रुपए भी अपने साथ ले गए. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वैसे रंजन सिंह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के समर्थक बताए जाते हैं. और यह पूरा मामला हाल ही में संपन्न हुए चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है.




