
जमशेदपुर: जमशेदपुर भाजपा महानगर की एक बैठक साकची पार्टी कार्यालय मे हुई. इसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने की. उन्होंने कहा कि आगामी 13-14 और 17-18 को जमशेदपुर में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा. इस शिविर को सफल बनाने के लिए महानगर की एक बैठक में हुई, जिसमें विस्तृत पूर्व चर्चा की गयी और इसको अमलीजामा पहनाने की रुपरेखा तैयार की गयी. इस प्रशिक्षण शिविर में प्रभारी के रुप में कांके के पूर्व विधायक जीतूचरण राम भाग लेंगे.
शिविर में पूर्व जिला अध्यक्ष, मंडलअध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारी भाग लेंगे. शिविर का मुख्य उद्देश्य रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा से लोगों को संगठन में जोडने के लिए क्या क्या काम करने होंगे. इसके अलावा पार्टी के अंदर किसी तरह की गुटबाजी आती है तो इसे कैसे दूर किया जाए, इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के लिए अलग अलग पहलुओं पर चर्चा की जाएगी. कार्यशाला में हरेक कार्यकर्ताओं से राय ली जाएगी. पुराने लोगों को जोड़ने के लिए क्या क्या काम करने होंगे. इसी तरह अलग अलग मंडलों में तिथि की घोषणा कर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे.



