• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 8, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-bjp-जमशेदपुर भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन, सरकार के खिलाफ सड़कों पर दिखे भाजपाइ, जमशेदपुर के 28 मंडलों में हुआ पुतला दहन-video, देखिये कहा किन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

May 6, 2026
in राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के 10 माह का कार्यकाल के दौरान हुई हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं को लेकर भाजपा सड़कों पर है. जमशेदपुर भाजपा की ओर से कई जगहों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया. हर मंडलों में इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. भाजपा के हर मंडलों में सड़क पर निकलकर लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. इन लोगों ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड के लिए अभिशाप साबित हो रही है. हर क्षेत्र में फिसड्डी चल रही हेमंत सरकार महिला सुरक्षा के क्षेत्र में तो अकर्मण्य औऱ नकारा साबित हो रही है. प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के तमाम विरोध प्रदर्शनों के बावजूद दो दिन पूर्व दुमका में फिर शर्मनाक घटना हुई।. महिलाओं के साथ लगातार हो रहे दुर्व्यवहार और व्याभिचार के मामलों से पूरे देश मे झारखंड शर्मसार हो रहा है. इन शर्मनाक घटनाओं पर कार्रवाई के बजाय मुख्यमंत्री चिर निंद्रा में है.

भाजपा नेता खेमलाल चौधरी.

इन घटनाओं के विरोध में मंगलवार शाम भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगा सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुतला दहन कर महागठबंधन सरकार को पूर्ण रूप से विफल बताया. कई मंडलों के पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रदेश में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार राज्य की बहन-बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने में पूर्ण रूप से विफल रही है. आये दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छिनतई, अपहरण जैसी घटनाओं से झारखंड की छवि पूरे देश मे धूमिल हुई है. महिला अत्याचार के साथ निरंतर हो रहे आपराधिक घटनाओं से झारखंड की जनता भयाक्रांत हैं. कहा कि किसी भी राज्य व शहर के लिए कानून-व्यवस्था का सुदृढ़ होना विकास का परिचायक होता है. पिछले पांच वर्षों में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर प्रदेशवासियों भयमुक्त एवं सुशासन युक्त सरकार दी. परंतु पिछले 10 महीनों की हेमंत सरकार के दौरान राज्य में अपराधियों के मंसूबे सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं. दिनदहाड़े मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र समेत राजधानी रांची में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म पर सरकार के उदासीनता से भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं. दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में शासन-प्रशासन द्वारा लीपापोती किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.

लौहनगरी जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी ने समय समय पर ज्ञापन, कैंडल मार्च, पुतला दहन, प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को जनता की भावनाओं से आगाह किया है, अगर संवेदनहीन हेमंत सरकार महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने की दिशा में ठोस कार्यवाई नहीं करती है तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन को बाध्य होगी. पुतला दहन के दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बारी मुर्मू, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मनोज राम, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, पुष्पा तिर्की, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव राय, बिनोद सिंह, राकेश बाबू, मनी मोहन्ती समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, अजय सिंह, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, मंटू चरण दत्ता एवं प्रधान महतो समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

भाजपा उलीडीह मंडल का पुतला दहन.

उलीडीह मंडल भाजपा का पुतला दहन
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान के नेतृत्व में उलीडीह मंडल द्वारा मानगो के डिमना चौक में पुतला दहन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन राय, मनोज शर्मा, विकास साहनी, राकेश सिंह लोधी, जीतू गुप्ता, संजय शर्मा, गोपाल यादव, मुन्ना चौहान, शीतल रजक, शंकर बनर्जी, बबुआ सिंह एवम् अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.

साकची पूर्वी मंडल का पुतला दहन.

साकची पूर्वी मंडल ने किया पुतला दहन
भाजपा साकची मंडल पूर्वी के अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा के नेतृत्व में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कालीमाटी रोड सागर होटल गोलचक्कर पर किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेमंत साहू, अमित अग्रवाल, निर्मल दीक्षित, सन्नी संघी, अमित गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, युवराज सिंह, राजेश त्रिपाठी, लखी कौर, रानी कौर, अमन सिंह, इकबाल सिंह, त्रिलोचन सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सोनारी भाजपा मंडल का पुतला दहन.

सोनारी मंडल का पुतला दहन
भाजपा के सोनारी मंडल में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का “पुतला दहन” किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया. इसमें कार्यक्रम प्रभारी संजीव सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरण वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता रवि ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य रिता सिंह, वरिष्ठ नेता सुनील सिंह, खेलावन वर्मा, नारायण प्रसाद, किशोर साहू, सुबोध कर्मकार, मनीष साहू, सुकुमार गोराई, संदीप पांडेय, गोपाल महतो, दीपक नाग, हीरा लाल रजक, तापस चटर्जी, सरस्वती लोधी, खुशबू, शंकर सिंह, सतेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र साहू, शंकर राव, रिंकु प्रसाद, संजय पांडेय, शंभू राम, किशोर चटर्जी, प्रिंस यादव, भरत भूषण, डा दीपक घोष, विशाल तिवारी, अभिषेक, मुन्ना, पप्पू, कमल प्रसाद, सुनील राय, लालजी प्रसाद, शशि कर्मकार सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थिति थे.

कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंंह के नेतृत्व में होते पुतला दहन.

कदमा मंडल का पुतला दहन

भाजपा कदमा मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में कदमा के रंकिणी मंदिर गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. इसमें राजेश सिंह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 10 माह का कार्यकाल झारखंड के लिए अभिशाप साबित हो रहा है. महिलाओं के साथ लगातार हो रहे दुर्व्यवहार और व्याभिचार के मामलों से पूरे देश मे झारखंड शर्मसार हो रहा है. इस कार्यक्रम पर विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, अजय झा, अमरेंद्र मलिक, राजेश कुमार सिंह, तपन कर्मकार, प्रेम कुमार वर्मा, राजकुमार सिंह, डीएन सिंह, उपेंद्र गिरी, रमेश बास्की, शोभा श्रीवास्तव, लोकनाथ त्रिपाठी, अमित मंडल, संतोष शर्मा, रंजीत पंडित, कमल कुमार, सुरेश साहू, प्रकाश कुमार, वीरेंद्र सिंह गुटर, विक्की यादव, किशनलाल वर्मा, संगीता सिंह, खुशी ओझा, शेखर तिवारी, जसवंत सिंह, कार्तिक गोप, केएन ओझा, संतोष शर्मा, सुनीस पांडे एवं अन्य मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे.

गोलमुरी मंडल का पुतला दहन.

गोलमुरी मंडल का पुतला दहन कार्यक्रम
भाजपा के गोलमुरी मंडल की ओर से भी पुतला दहन किया गया. गोलमुरी गोलचक्कर पर भाजपाइयों ने पुतला फूंका. इस मौके पर भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, जिला मंत्री मनजीत सिंह, खेमलाल चौधरी, नरेन्द्र ओझा, हरेराम यादव, अप्पा राव, अभिमन्यु सिंह, नवजोत सिंह सोहल, देवाशीष झा, बिनोद झा, सोनू चौधरी, शैलेन्द्र प्रसाद, प्रेम झा, सुन्नी सिंह , कम्मे, सोनू ठाकुर, कामेश्वर साहू, राकेश, विजेंद्र सिंह, मणि महंती, दिनेश शर्मा, कर्मजीत सिंह कम्मे, सीनू, कुलवंत सिंह, सिद्धार्थ सिंह, दसमी पूर्ति आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

भालुबासा गोलच्ककर पर पुतला दहन का कार्यक्रम.

सीतारामडेरा मंडल में पुतला दहन
झारखंड सरकार के खिलाफ सीतारामडेरा भाजपा मंडल की ओर से पुतला दहन किया गया. इन लोगों ने कहा कि तीन दिन पूर्व दुमका में एक बच्ची के साथ बलात्कार की वीभत्स घटना हुई. राजधानी रांची में ऑटो में युवती के साथ गैंगरेप हुई और राज्य का मुखिया विधि व्यवस्था सम्हालने के बजाय चुनावी रैली कर रहे है और कान में तेल डालकर सो रहे है. इस सम्बन्ध में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में भालूबासा चौक में हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया, जिसमे जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, बबुआ सिंह, पवन अग्रवाल, देबू सरकार, रमेश नाग, अनिल शर्मा, नारायण पोद्दार, अमर शर्मा, खोकन पैरा, अशोक पासवान, शंकर लाल, सोनू सिंह,अरुण मिश्रा, मृत्युंजय यादव, नागेंद्र राय,प्रभा देवी, बिंदु सिंह, संजना साहू, इंदु देवी, आर अंजलि, मधु माला, उमेश साव, रमेश विश्वकर्मा, महावीर सिंह समेत अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

जुगसलाई मंडल भाजपा का पुतला दहन

जुगसलाई मंडल अध्यक्ष का पुतला दहन
भाजपा जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी उपस्थित थे. पुतला दहन के पूर्व मंडल के सभी कार्यकर्ता गौशाला चौक पर एकत्र हुए और अपनें हाथों में तख्ती ओर भाजपा का झंडा लेकर जुलूस की शक्ल में चौक बाजार पहुचें ओर पुतला दहन किया. इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मास्क पहना ओर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया. इस अवसर पर अनिल मोदी ने कहा कि हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. महिलाओं पर आए दिन बलात्कार, व्यभिचार, दुराचार के मामले सामने आ रहें है. महिलाओं में असुरक्षा का माहौल है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है. उन्होनें कहा कि सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने हेतु पूरे प्रदेश में पुतला दहन किया जा रहा है. भाजपा महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है. हन्नु जैन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की अकर्मण्यता के खिलाफ लगातार सड़क पर उतर कर संघर्ष करेंगे. इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन, जिला महामंत्री अनिल मोदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, नागेंद्र पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, पिंटू शर्मा, मंडल मंत्री गणेश रविदास, चंद्रशेखर दास, रंजीत उपाध्याय, अमर सिंह, उपेंद्र चतरथ, ओमप्रकाश पाठक, सुनील साहू, संजीत पांडेय, विकास सिंह, सुनील शर्मा, अरविंद मिश्रा, अंकित सिंह, विजय शर्मा, पिंटू सैनी, रविशंकर तिवारी, अरविंदर कौर, दीपक अग्रवाल, अभिजीत सरकार, आकाश सिंह, रॉकी मिश्रा, निखिल सिंह, सन्नी सिंह, बबलू तिवारी, पवन सिंह, पीयूष यादव, उत्तम सिंह, प्रशांत सिंह, लक्की सिंह, गन्नू तिवारी, मणि सिंह आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

सुंदरनगर मंडल भाजपा का पुतला दहन
भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा “पुतला दहन” कार्यक्रम में प्रदेश के हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था एवं महिला उत्पीड़न के संदर्ब में सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती की अध्यक्षता में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया. इसमे मुख्यतः पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिवेदी, सबुज बंगला सोसाइटी की अध्यक्ष मौसमी दास, जिला कार्यसमिति सदस्य भारती देवी, वीणा श्रृंगारी, सोनू शर्मा, वरुण सिंह, संजीव चटर्जी, ललीता प्रसाद, मंटु, पल्लब मंडल, हरेराम तिवारी एवं अन्य मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
West Singhbhum : बाईहातु के पास अवैध लकड़ी लदा पिकअप वैन पकडाया, चालक समेत तीन लोग फरार

West Singhbhum : बाईहातु के पास अवैध लकड़ी लदा पिकअप वैन पकडाया, चालक समेत तीन लोग फरार

jharkhand-bjp-warns-raghuvar-das-झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास की ''बदजुबानी'' पर जतायी नाराजगी, कहा-ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना गलत, ऐसी भाषा की इजाजत किसी को नहीं-देखिये क्या कहा दीपक प्रकाश ने-video, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला

jharkhand-jmm-mla-झामुमो के सत्ताधारी विधायक के बिगड़े बोल, विधायक ने कहा-बेटियों को घर से शाम को निकलने देंगे तो रेप जैसी घटनाएं होंगी, bjp-बाबूलाल मरांडी ने लिया आड़े हाथों, झामुमो की विधायक ने करायी किरकिरी-video, डीजीपी ने भी बोला-पुलिस नहीं जनता को रोकना है रेप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 8th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 8 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 8th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 8 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 8, 2026

मेष राशिआज आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। आज आपके जीवनसाथी का...

Jamshedpur chhath preparation – छठ महापर्व पर घाटों में रहेगी स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी, 14 छठ घाटों पर तैनात होंगी मेडिकल टीमें व एंबुलेंस

Jamshedpur chhath preparation – छठ महापर्व पर घाटों में रहेगी स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी, 14 छठ घाटों पर तैनात होंगी मेडिकल टीमें व एंबुलेंस

by Team Sharp Bharat A
November 8, 2026

जमशेदपुर : छठ महापर्व के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने...

Jamshedpur kali puja – टेल्को में मां काली की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन, सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र

Jamshedpur kali puja – टेल्को में मां काली की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन, सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र

by Team Sharp Bharat A
November 8, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी स्थित यंग बॉयज क्लब 22 फीट काली पूजा समिति की ओर से 5वें वर्षगांठ...

Jamshedpur mgm hospital – चार दिनों तक एमजीएम में बेड के लिए भटकते रहे शिव सिंह, जमीन पर लेटकर इलाज का करते रहे इंतजार

Jamshedpur mgm hospital – चार दिनों तक एमजीएम में बेड के लिए भटकते रहे शिव सिंह, जमीन पर लेटकर इलाज का करते रहे इंतजार

by Team Sharp Bharat A
November 7, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. बागबेड़ा निवासी शिव...

Jamshedpur bjp state president condoles on nirbhay singh sad demise : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने अभय सिंह से की मुलाकात, निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर परिजनों से मिलकर जताया शोक

Jamshedpur bjp state president condoles on nirbhay singh sad demise : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने अभय सिंह से की मुलाकात, निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर परिजनों से मिलकर जताया शोक

by Team Sharp Bharat D
November 7, 2026

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शनिवार को जमशेदपुर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह...

Jamshedpur bjp state president attacks hemant govt : निशा भगत आत्महत्या मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार को घेरा, मामले की सीबीआइ जांच कराने की रखी मांग

Jamshedpur bjp state president attacks hemant govt : निशा भगत आत्महत्या मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार को घेरा, मामले की सीबीआइ जांच कराने की रखी मांग

by Team Sharp Bharat D
November 7, 2026

जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गुमला की आदिवासी युवती निशा...

jamshedpur kali puja-नव युवक चेतना मंच के श्रीश्री काली पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन,वृद्धाश्रम की पांच मातृशक्तियों ने किया शुभारंभ,वृद्ध मातृशक्तियों को सम्मान देकर मंच ने प्रस्तुत की सामाजिक संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल

by Team Sharp Bharat K
November 7, 2026

जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित विजय नगर जॉगर्स पार्क में नव युवक चेतना मंच द्वारा आयोजित श्री श्री काली पूजा पंडाल का...

jamshedpur kali puja : विधायक सरयू राय ने सोनारी में 61वें वार्षिक काली पूजा समारोह का किया उदघाटन, मां काली से की सुख-समृद्धि की कामना

jamshedpur kali puja : विधायक सरयू राय ने सोनारी में 61वें वार्षिक काली पूजा समारोह का किया उदघाटन, मां काली से की सुख-समृद्धि की कामना

by Team Sharp Bharat K
November 7, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को सोनारी स्थित भोलानाथ-मधुसूदन पथ में श्री श्री सार्वजनिक काली...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur chhath preparation – छठ महापर्व पर घाटों में रहेगी स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी, 14 छठ घाटों पर तैनात होंगी मेडिकल टीमें व एंबुलेंस

Jamshedpur kali puja – टेल्को में मां काली की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन, सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र

Jamshedpur mgm hospital – चार दिनों तक एमजीएम में बेड के लिए भटकते रहे शिव सिंह, जमीन पर लेटकर इलाज का करते रहे इंतजार

Jamshedpur bjp state president condoles on nirbhay singh sad demise : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने अभय सिंह से की मुलाकात, निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर परिजनों से मिलकर जताया शोक

Jamshedpur bjp state president attacks hemant govt : निशा भगत आत्महत्या मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार को घेरा, मामले की सीबीआइ जांच कराने की रखी मांग

jamshedpur kali puja-नव युवक चेतना मंच के श्रीश्री काली पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन,वृद्धाश्रम की पांच मातृशक्तियों ने किया शुभारंभ,वृद्ध मातृशक्तियों को सम्मान देकर मंच ने प्रस्तुत की सामाजिक संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News