• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 6, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

जमशेदपुर में भाजपा के घर-घर रघुवर अभियान की शुरुआत, कांग्रेसियों ने शुरू किया 86 बस्ती के लोगों को जागरूक करने का अभियान

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
भाजपा कार्यालय से शुरुआत करते नेतागण.

जमशेदपुर : भाजपा ने झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में 65 प्लस के चुनावी मिशन को साधने के लिए सोमवार से घर-घर रघुवर कार्यक्रम की शुरुआत की. जमशेदपुर में पार्टी के साकची स्थित जिला मुख्यालय से अभियान का विधिवत शुभारंभ करते हुए पार्टी नेताओं ने पत्रक और और पोस्टरों का लोकार्पण किया. जमशेदपुर महानगर भाजपा के प्रभारी एवं जियाडा के चेयरमैन सत्येंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला समेत जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कई वरीय नेता मौजूद थे. इसी के साथ महानगर भाजपा के सभी मण्डलों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसके तहत कार्यकर्ता मुख्यमंत्री रघुवर दास का संदेश और सरकार की उपलब्धियाँ गिनाती पत्रक के साथ घर-घर दस्तक देंगे. अभियान में प्रचार के तहत पार्टी ने सभी जाति, वर्गों एवं धर्मों तक संपर्क साधने की रणनीति बनाई है. घर-घर रघुवर अभियान के शुरुआत के दौरान अपने संबोधन में महानगर भाजपा के प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि डबल इंजन की सरकारों ने प्रदेश का डबल विकास किया है. प्रदेश में किसान समृद्ध बनें हैं और सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर सृजित किये हैं और कहा कि महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के बढ़ते स्तर समेत आयुष्मान झारखंड और बुनियादी संरचनाओं को विकसित करने में रघुवर सरकार ने उल्लेखनीय रिकॉर्ड स्थापित किये हैं. श्री सत्येंद्र ने कहा कि रघुवर सरकार ने अपने कार्यकाल में झारखंड से स्कैम और भ्रष्टाचार के कलंक को मिटाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार की उपलब्धियाँ इतनी है कि कई किताबें लिखी जा सकती है. बताया कि सुशासन एवं आदिवासी कल्याण से नए झारखंड के निर्माण हो रहा है. रघुवर सरकार का संकल्प अटूट है और विश्वास अटल है. कार्यक्रम की शुरुआत कर भाजपा मुख्यालय से सटे घरों में पार्टी नेताओं ने जनसंपर्क की शुरुआत कर लोगों से सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ बताते हुए दुबारा समर्थन के लिए अपील की. इस दौरान विशेष रूप से जमशेदपुर महानगर प्रभारी सत्येंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, कुलवंत सिंह बंटी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, अनिल सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, नंदजी प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, राकेश सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, सुनील बारी, अंकित आनंद, दीपक पारीख, अमरजीत सिंह राजा, नीरू सिंह, विमल बैठा समेत अन्य मौजूद थे.

पदयात्रा करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय खां, मुन्ना शर्मा व अन्य.

दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी आंदोलन को तेज किया है. कांग्रेस की ओर से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बिरसानगर से पदयात्रा की शुरुआत की. इसकी शुरुआत कांग्रेस के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष विजय खॉ के हाथों हुआ. कार्यक्रम के संयोजक योगेन्द्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा होंगे, जिसमें जिला पदाधिकारी, वरीय नेता, अग्रणी संगठन विभाग एवं सेल के पदाधिकारी मौजूद थे. कांग्रेस पार्टी का जन जागरण अभियान में पदयात्रा के माध्यम से 86 बस्ती को मालिकाना हक के मामले को उठाया गया और बताया गया कि किसी तरह लोगों को 86 बस्ती के मालिकाना हक के नाम पर बरगलाने का काम किया गया है. हुरलुंग आस्था पेट्रोल पंप के पास से इसकी शुरुआत की गयी, जो बारीडीह क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद समाप्त हुई.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural issue – लुआबासा पुलिया पर दर्दनाक हादसा, जर्जर पुलिया की स्थिति व प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल
खबर

Jamshedpur rural issue – लुआबासा पुलिया पर दर्दनाक हादसा, जर्जर पुलिया की स्थिति व प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल

September 5, 2026
Jamshedpur accident – सीतारामडेरा सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
खबर

Jamshedpur accident – सीतारामडेरा सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

September 5, 2026
Jamshedpur indian monitor lizard : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पीजी होस्टल के पीछे गोह निकलने से मची अफरातफरी, वन विभाग के अधिकारी पहुंचे, गोह को पकड़ कर ले गए अपने साथ
खबर

Jamshedpur indian monitor lizard : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पीजी होस्टल के पीछे गोह निकलने से मची अफरातफरी, वन विभाग के अधिकारी पहुंचे, गोह को पकड़ कर ले गए अपने साथ

September 5, 2026
Next Post

जमशेदपुर : मानगो पारडीह के पास बिजली का काम कर रहे छह मजदूर झुलसे, बिजली विभाग का चल रहा था काम

JAMSHEDPUR CRIME VIDEO : साकची में वी-मार्ट में चोरी कर निकल रही महिला को सुरक्षाकर्मियों ने देखिये कैसे पकड़ा, सोनारी कागलनगर में एक स्टोर के सारे सामान को ही एक व्यक्ति ने अपने दो पॉकेट में ही भर ली थी, देखिये

असफलता से जिंदगी देने से कुछ नहीं होगा, सफलता का प्रयास जारी रखना है, हर असफलता के बाद मिलती है सफलता, विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर मुस्कान का टेल्को क्लब में कार्यशाला आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News