• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur bjp demand from tata steel uisl : टाटा स्टील यूआइएसएल के कार्यालय पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, त्योहार में हर दिन तीन टाइम पानी और तय समय पर पानी देने की उठायी मांग

Jamshedpur bjp demand from tata steel uisl : टाटा स्टील यूआइएसएल के कार्यालय पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, त्योहार में हर दिन तीन टाइम पानी और तय समय पर पानी देने की उठायी मांग
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र में अनियमित जलापूर्ति की समस्या को लेकर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील यूआइएसएल (पूर्व में जुस्को) के वाटर टावर विभाग के हेड साकेत मित्रा से मुलाकात कर क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि गोलमुरी बाजार, विश्वकर्मा लाइन, गढ़हाबासा, टुइलाडुंगरी, विजय नगर, रामदेव बगान, बजरंगनगर, सरस्वती नगर, आनंद नगर, केबुल बस्ती और नामदा बस्ती सहित आसपास के कई इलाकों में जलापूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)

कभी सुबह तो कभी देर रात पानी आने से स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए नियमित जलापूर्ति की आवश्यकता और भी बढ़ गई है. इन त्योहारों के दौरान घरों एवं पूजा पंडालों की साफ-सफाई, पूजा-अर्चना, दीपावली की तैयारियों तथा छठ महापर्व के अनुष्ठानों के लिए पर्याप्त पानी आवश्यक है. विशेष रूप से दुर्गा पूजा में भोग-प्रसाद तैयार करने और छठ पूजा की तैयारियों में पानी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा नेताओं ने मांग की कि गोलमुरी क्षेत्र के सभी प्रभावित इलाकों में प्रतिदिन सुबह, दोपहर और शाम तीन समय निर्धारित समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए. साथ ही, त्योहारों के दौरान निर्बाध जलापूर्ति के लिए विशेष व्यवस्था की जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों और पूजा समितियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. इस अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि जलापूर्ति आम जनता की बुनियादी आवश्यकता है. गोलमुरी क्षेत्र में पानी का निश्चित समय नहीं होने से लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है. दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों में पानी की आवश्यकता और बढ़ जाती है. हमारी मांग है कि प्रबंधन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रतिदिन तीन समय नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि आम जनता को राहत मिले और लोग अपने त्योहार श्रद्धा एवं सुविधापूर्वक मना सकें. वहीं, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि गोलमुरी के विभिन्न इलाकों में अनियमित जलापूर्ति से स्थानीय लोग परेशान हैं. दुर्गा पूजा में भोग तैयार करने, दीपावली पर घरों की साफ-सफाई और छठ महापर्व के दौरान पूजा संबंधी तैयारियों के लिए पर्याप्त पानी अत्यंत आवश्यक है इसलिए प्रबंधन से आग्रह है कि तीनों त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुबह, दोपहर और शाम पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करे तथा जलापूर्ति का समय निश्चित करे. प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि संबंधित प्रबंधन जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाएगा, ताकि गोलमुरी क्षेत्र के नागरिक आगामी त्योहारों को शांति, श्रद्धा और सुविधापूर्वक मना सकें. ज्ञापन देने वालो में महामंत्री अशोक समंता, अमिश अग्रवाल, मुकेश चौधरी, श्रीनू राव, बी श्रीनिवास राव, राकेश गिरी, समरेश कुमार, लक्ष्मण बेहरा, अमरेंद्र कुमार, राजेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

No obc reservation for converted muslims : हिंदू से मुस्लिम में धर्मांतरित व्यक्ति को ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
खबर

No obc reservation for converted muslims : हिंदू से मुस्लिम में धर्मांतरित व्यक्ति को ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर

October 15, 2026
Jamshedpur mango public issue – मानगो वार्ड 29 की पार्षद पहुंची नगर निगम कार्यालय, वार्ड की विभिन्न समस्याओं को अपर नगर आयुक्त के समक्ष रखा
खबर

Jamshedpur mango public issue – मानगो वार्ड 29 की पार्षद पहुंची नगर निगम कार्यालय, वार्ड की विभिन्न समस्याओं को अपर नगर आयुक्त के समक्ष रखा

October 15, 2026
Jamshedpur rural blood camp – चाकुलिया के सनातनी युवा मंच दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर 16 से
खबर

Jamshedpur rural blood camp – चाकुलिया के सनातनी युवा मंच दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर 16 से

October 15, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News