जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा एसटी एससी मोर्चा ने मानगो नगर निगम को क्षेत्र के 10 जरूरतमंद लोगों की सूची सौंपते हुए उनके लिए आवास का निर्माण कराने की मांग की है. मोर्चा के महामंत्री विजय सोय के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में नगर निगम को 10 जरूरतमंद लोगों की सूची सौंपते हुए उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)
विजय सोय ने कहा कि वे आगे भी यह कार्य जारी रखेंगे एवं मानगों के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर ऐसे लोगों को चिह्नित करेंगे जो सच में गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर कर रहे हैं और उनको रहने के लिए घर की जरूरत है. वह उनका घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाने के लिए आवेदन भरकर मानगो नगर निगम कार्यालय को सौंप कर उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाने की गुजारिश करेंगे. विजय सोय के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बंटी हाशमी भी मौजूद थे.



