जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के ऑफिस के पहले स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. बताया जाता है कि घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी और वहां से भाग निकले. बताया जाता है कि जिसको गोली लगी है, उसका नाम प्रदीप सिंह है, जो मानगो के गैंगवार का हिस्सा रहा है. बताया जाता है कि दो युवक एक बाइक पर सवार होकर आये. वहां के बगल की दुकान में आकर दो सौ रुपये देकर एक युवक ने बिस्कुट का पैकेट मांगा. जब तक महिला दुकानदार बिस्कुट निकालती तब तक युवक उक्त महिला के घर के अंदर चला गया था और वहां मौजूद युवक को गोली मार दी और बाइक से वहां से भाग निकले. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जाता है कि उक्त युवक जिसको गोली लगी, वह भी वहां बोतल से तेल लेने के लिए आया था. इसी दौरान उसको गोली मार दी गयी. बताया जाता है कि दोनों युवक को देखकर वह घर में घुस गया था, जिसका पीछा कर गोली मारी गयी. जिसको गोली लगी है, उसकी पहचान स्थानीय लोग नही कर रहे थे, लेकिन पहचान करने वाले उसको प्रदीप सिंह बता रहे है, जो मानगो गैंगवार में शामिल रहा है और एक विशेष समूह का साथी था, जिसको गोली मारी गयी. गोली लगने के बाद युवक को तत्काल एमजीएम अस्पताल और फिर उसकी हालत देखकर टीएमएच ले जाया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच करने पहुंची है. बताया जाता है कि वह आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा था. अपराधियों ने उसको छह गोलियां मारी है. उसके सिर, चेहरे, हाथ और पैर में गोली लगी है. उसको टीएमएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह अमरनाथ सिंह गिरोह का है, जो मानगो गुरुद्वारा रोड का रहने वाला है.



