जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कदमा स्थित पीपल धारी मंदिर, शास्त्री नगर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया.कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प लिया.साथ ही आम नागरिकों से भी इस जनभागीदारी अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने और स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया.(नीचे भी पढ़े)
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा, समर्पण और स्वच्छता के भाव से आयोजित यह अभियान समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है. स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जन-जन की जिम्मेदारी है, जिसे सामूहिक प्रयास से ही सफल बनाया जा सकता है.इस अवसर पर पूर्व कदमा मंडल अध्यक्ष ललन चौहान, भीम सिंह, राजेश सिंह, डीएन सिंह, केपी सिंह, भोला शर्मा, कार्तिक गोप, दिनेश त्रिपाठी, मनोज सिंह, तापस सरकार, विक्की यादव, दीपक विश्वास, निर्दोष वर्मा, विनोद रजक, बालवीर पांडे, अजीत सिंह, उमेश ठाकुर, संजीव सिंह, लाली दीक्षित, महेंद्र तिवारी, रविंद्र राय, सुभाष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.







