जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सोसाइटी परिसर में हूल क्रांति दिवस के अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में महान आदिवासी वीरों, सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. यह कार्यक्रम 1855 के संथाल विद्रोह के महानायक सिद्धो और कान्हू के अद्वितीय बलिदान और संघर्ष को सम्मानित करने हेतु आयोजित किया गया. (नीचे भी पढ़े)
सिद्धो और कान्हू ने 1855 में ब्रिटिश हुकूमत और शोषणकारी ज़मींदारी व्यवस्था के खिलाफ संथाल समाज को संगठित कर आंदोलन का नेतृत्व किया था. उनकी संघर्ष गाथा आज भी आदिवासी स्वाभिमान और स्वतंत्रता का प्रतीक बनी हुई है. इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री डॉ जटाशंकर पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार जिला मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव, राहुल प्रसाद,हर्ष प्रसाद, विक्की प्रसाद, सहित अन्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया.




