• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 20, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया संविधान हत्या दिवस, संगोष्ठी में आपातकाल को बताया लोकतंत्र पर काला अध्याय, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया संविधान हत्या दिवस, संगोष्ठी में आपातकाल को बताया लोकतंत्र पर काला अध्याय, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लागू आपातकाल के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने शनिवार को संविधान हत्या दिवस मनाया. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस सभागार में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आपातकाल के 51 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संगोष्ठी में आपातकाल को भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए लोकतंत्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोकतंत्र सेनानियों को स्मरण कर नमन किया गया. संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा शामिल हुए. इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला प्रभारी बबन गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा समेत कई लोकतंत्र सेनानी विशेष रूप से मौजूद रहे. अतिथियों ने आपातकाल के समय जेल में यातनाएं झेलने वाले लोकतंत्र के सजग प्रहरी ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, दिनेश मंडल, ललन सिंह, दयाशंकर पांडेय को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया एवं आभार जताया। इससे पहले, संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत लोकनायक जयप्रकाश नारायण के तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का विधिवत शुभारंभ किया. वहीं, संगोष्ठी से पूर्व नेताओं ने आपातकाल पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का लोकार्पण किया. (नीचे भी पढ़े)

संगोष्ठी में अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि युवा पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास और उस दौरान हुए घटनाक्रम की जानकारी होना आवश्यक है. कहा कि हमें इतिहास से सीख लेना जरूरी है जिससे भविष्य में ऐसी परिस्थितियां दोबारा न बनें। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा ने आपातकाल के दौरान अपने अनुभव साझा किए. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि 25 जून, 1975 की मध्यरात्रि में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे कलंकित अध्याय है. जिस क्षण देशवासियों की आंखें नींद में थीं, उसी समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने की खातिर राष्ट्र पर आपातकाल थोप दिया. यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध और संविधान की आत्मा को बंदी बनाने जैसा था. 21 महीनों तक देश संविधानविहीन और अधिकारहीन स्थिति में चला गया. नागरिकों के मौलिक अधिकार रद्द कर दिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लागू कर दी गई, और विरोध के स्वरों को कुचलने के लिए मीसा और डीआइआर जैसे काले कानूनों के तहत एक लाख से अधिक लोगों को जेलों में ठूंस दिया गया. आपातकाल की घोषणा के साथ ही कुछ ही मिनटों में तत्कालीन कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार ने भारतीय संविधान का लगभग अपहरण ही कर लिया था. इसमें श्रद्धेय अटल बिहारी, लाल कृष्ण आडवाणी , मोरारजी देसाई और लोकनायक जयप्रकाश नारायण समेत देश के विपक्षी नेताओं, आरएसएस व कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को जेल में भर दिया गया और नागरिकों के मौलिक अधिकारों सहित सभी संवैधानिक अधिकारों को जबरन हटा दिया. (नीचे भी पढ़े)

उस समय इंदिरा गांधी के सबसे बड़े सलाहकार संजय गांधी के गलत निर्णय के कारण देशभर में लोगों को जबरदस्ती पकड़कर नसबंदी कार्यक्रम को चलाया गया, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गयी. डॉ वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में कई राजनीतिक पार्टी यह प्रचारित करने में लगी रहती हैं कि लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है। ऐसा कहने वालों को आपातकाल का वो काला दौर याद करना चाहिए कि सत्ता के लालच में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश को क्रूरतापूर्वक इमरजेंसी की बेड़ियों में कैद कर दिया था. प्रदीप वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पंच निष्ठा में एक निष्ठा मजबूत लोकतंत्र भी है. इसी लोकतंत्र की भावना को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के आदर्शों के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 साल के शासनकाल में सफल नीतियों और योजनाओं से चरितार्थ किया है. जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने कहा कि आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर यह आवश्यक है कि देश की युवा पीढ़ी को बताया जाए कि किस प्रकार कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा और संविधान को रौंदने में कोई कसर नहीं छोड़ी. 25 जून 1975 की रात को देश पर तानाशाही आपातकाल थोप दी गई. आधी रात को संविधान की आत्मा को कुचला गया.(नीचे भी पढ़े)

संसद और न्यायपालिका को कठपुतली बना दिया गया। नागरिक अधिकारों को रद्द कर दिया गया. प्रेस की स्वतंत्रता पर ताला जड़ दिया गया और ये सब एक उद्देश्य के लिए हुआ ताकि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपनी कुर्सी बचा सकें. कहा कि उस समय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, जयप्रकाश नारायण जैसे कई बड़े नेताओं को कैद कर दिया क्योंकि उन्होंने सच बोलने और आवाज उठाने की हिम्मत की. आज यही कांग्रेस, जो संविधान की हत्या की दोषी है उसके नेता लोकतंत्र और संविधान बचाने की बात करते है, यह सिर्फ उनके ढोंग और पाखंड से अधिक कुछ नही है. वहीं, संगोष्ठी में प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि मुगलों के शासन में धार्मिक आधार पर लोगों को प्रताड़ित किया गया तो अंग्रेजों के शासन में शोषण के जरिए जनता प्रताड़ित होती रही. देश अंग्रेजी शासन से मुक्त हुआ तो यह उम्मीद जगी कि भारत अब प्रताड़ना के दंश से मुक्त हुआ. लेकिन, देश के आजाद होने के लगभग दशक बाद ही तक जनता को ऐसी प्रताड़ना झेलनी पड़ी, जो प्रताड़ना की पराकाष्ठा थी. (नीचे भी पढ़े)

संगोष्ठी के दौरान मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के जिला संयोजक बबुआ सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के सह संयोजक पप्पू सिंह ने किया. संगोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, राजेश शुक्ल, नीरज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडेय, रीता मिश्रा, डॉ राजीव, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, रिंकू देवी, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रदीप मुखर्जी, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, नीलु मछुआ, रमेश बास्के, पोरेश मुखी समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

saraikela police success- सरायकेला पुलिस को मिली सफलता, सदर अस्पताल से बाइक चोरी मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल
खबर

saraikela police success- सरायकेला पुलिस को मिली सफलता, सदर अस्पताल से बाइक चोरी मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

August 20, 2026
saraikela chauka attempt to robbery-चौका में अंग्रेजी शराब दुकान में लूटने का प्रयास, दुकानदार की सूझबूझ ने बदमाशों के मंसूबे पर फेरा पानी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस , देखिए video
खबर

saraikela chauka attempt to robbery-चौका में अंग्रेजी शराब दुकान में लूटने का प्रयास, दुकानदार की सूझबूझ ने बदमाशों के मंसूबे पर फेरा पानी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस , देखिए video

August 20, 2026
jamshedpur road accident-टाटा- पटमदा मुख्य सड़क पर हादसा, दो बाइकों में सीधी टक्कर, दो युवक गंभीर रुप से घायल
खबर

jamshedpur road accident-टाटा- पटमदा मुख्य सड़क पर हादसा, दो बाइकों में सीधी टक्कर, दो युवक गंभीर रुप से घायल

August 20, 2026
Next Post
Jharkhand deoghar youth congress  julus : नीट पेपर लीक के विरोध में देवघर युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने किया नेतृत्व

Jharkhand deoghar youth congress  julus : नीट पेपर लीक के विरोध में देवघर युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने किया नेतृत्व

jamshedpur chakuliya student falicitation : चाकुलिया में किया गया प्रतिभा का सम्मान, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में शिक्षा को मजबूत बनाने का लिया संकल्प, झाड़ग्राम के विधायक ने दिखायी बच्चों को राह

jamshedpur chakuliya student falicitation : चाकुलिया में किया गया प्रतिभा का सम्मान, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में शिक्षा को मजबूत बनाने का लिया संकल्प, झाड़ग्राम के विधायक ने दिखायी बच्चों को राह

Jamshedpur rural brain malaria  :  पोटका में विभिन्न गांवों में फैला ब्रेन मलेरिया,  पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती विद्यार्थियों से मिलने पहुंचीं समाजसेविका दुखनी सोरेन, जाना कुशल क्षेभ

Jamshedpur rural brain malaria  :  पोटका में विभिन्न गांवों में फैला ब्रेन मलेरिया,  पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती विद्यार्थियों से मिलने पहुंचीं समाजसेविका दुखनी सोरेन, जाना कुशल क्षेभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur flood update : जमशेदपुर में बाढ़ से राहत, खतरे के निशान के पास पहुंची दोनों नदियां

west singhbhum chaibasa dav-सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में मनाई गई तुलसीदास जयंती

Jamshedpur homage : मजदूर नेता समाजसेवी स्वर्गीय महावीर यादव किये गये याद, सांसद विद्युत महतो, विधायक सरयू राय, पूर्णिमा साहू ने कहा – मजदूर हित एवं सामाजिक कार्य के लिए सदैव याद किये जायेगे

Jharkhand secretariat Hungama : झारखंड के सचिवालय में घुसे जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल चयनित अभ्यर्थी, हंगामा

Jamshedpur visit of kolhan commissioner : जमशेदपुर का दौरा करने पहुंचे कोल्हान के आयुक्त, कई बूथों का किया निरीक्षण, बैठक कर पारदर्शिता लाने पर जोर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur flood update : जमशेदपुर में बाढ़ से राहत, खतरे के निशान के पास पहुंची दोनों नदियां

west singhbhum chaibasa dav-सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में मनाई गई तुलसीदास जयंती

Jamshedpur homage : मजदूर नेता समाजसेवी स्वर्गीय महावीर यादव किये गये याद, सांसद विद्युत महतो, विधायक सरयू राय, पूर्णिमा साहू ने कहा – मजदूर हित एवं सामाजिक कार्य के लिए सदैव याद किये जायेगे

Jharkhand secretariat Hungama : झारखंड के सचिवालय में घुसे जेपीएससी व जेएसएससी सीजीएल चयनित अभ्यर्थी, हंगामा

Jamshedpur visit of kolhan commissioner : जमशेदपुर का दौरा करने पहुंचे कोल्हान के आयुक्त, कई बूथों का किया निरीक्षण, बैठक कर पारदर्शिता लाने पर जोर

Jharkhand student protest : रांची में छात्रों का चल रहा आंदोलन समाप्त, स्थगित करने की हुई घोषणा, उखड़ा टेंट और तंबू

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News