देवघर : पूरे देश में कांग्रेस के युवा एवं छात्र मोर्चा ने नीट पेपर लीक के विरोध में आंदोलन छेड़ रखा है. इसी क्रम में देवघर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में शनिवार शाम को देवघर के वीर कुंवर सिंह चौक से टावर चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल तक मशाल जुलूस निकाला. कार्यक्रम का नेतृत्व युवा जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज कर रहे थे, वहीं इस मशाल जुलूस में झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने भी शिरकत की. (नीचे भी पढ़ें)

युवक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता झंडा, बैनर, तख्ती तथा मशाल लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारे लगा रहे थे और मुख्य रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रहे थे. जूलूस के दौरान मुख्य अतिथि युवा प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तभी से तकरीबन 90 बार प्रदेश एवं केंद्र स्तर पर पेपर लीक हुआ है. 2024 के नीट पेपर लीक से अभी छात्र और अभिभावक उबरे भी नहीं थे कि पुनः 2026 में नीट पेपर लीक हो गया, जिससे 22 लाख बच्चों के भविष्य के साथ पुनः खिलवाड़ हो गया. केंद्र की मोदी सरकार वीक है इसीलिए पेपर लीक है. आज पूरे देश में छात्र और युवाओं के हित के लिए युवा कांग्रेस आंदोलन कर रही है. उन्होंने कहा कि यह सरकार देश चलाने में फेल हो चुकी है और शिक्षा मंत्री नाकाम हो चुके हैं. इन्हें फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)
युवा जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने कहा देवघर युवा कांग्रेस नीट पेपर के विरुद्ध तबतक आंदोलनरत रहेगी जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं. जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि यह देश का सबसे गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में इस छात्र और नौजवान विरोधी अक्षम केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी है. प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ विदेश यात्रा को छोड़कर सभी में फ़ीसड्डी हो गई है. इस निकम्मी सरकार ने लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है. कितनों ने अपनी जान गंवा दी यह सरकार एक क्षण गद्दी पर बने रहने के लायक नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव प्रो उदय प्रकाश, पीसीसी कोऑर्डिनेटर मुकुन्द दास, अवधेश प्रजापति, कांग्रेस नेता दिनेश कुमार मंडल, दिनेशानंद झा, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, प्रदेश युवा महासचिव खुर्शीद अंसारी प्रदेश सचिव विक्की कुमार, राहुल सिंह, सूरज साह,एन एस यू आइ जिलाध्यक्ष रवि बर्मा, ओबीसी जिलाध्यक्ष विकास राउत,शैफ दानिश,मनिष कुमार, सूरज महथा, प्रदीप टुडू, कांग्रेस नेता अमित कुमार पांडेय, हरेकृष्ण राय, वृजभूषण राम,युवा कांग्रेस के सचिव अनुराग आनंद, हेमंत चौधरी, अजय कृष्ण भारती, कुमार बाबा धर्मेंद्र सिंह, आदित्य दुबे,चंदन कुमार, वशिष्ठ राणा, अमरेन्द्र भोपाल, अविनाश कुमार देव, अमूल्य,जयंत,मृणाल सिंह, निर्णय देव, आनंद राय, सूरज राव, आदित्य दास,रवि रवानी,अनिश सिंह,सूरज दूबे,राहुल,प्रियांशु सिंह,गोलू सिंह,गोलू राज,अमित केशरी के साथ आदि सैकड़ों ने भाग लिया.







