जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस द्वारा झारखंड के कोल्हान का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है. संस्था के अध्यक्ष भीष्म सिंह द्वारा 26 जून को जारी नियुक्ति पत्र में प्रमोद कुमार तिवारी को कोल्हान क्षेत्र में संगठन के विस्तार, मानवाधिकारों के संरक्षण तथा संगठन के उपनियमों के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. (नीचे भी पढ़े)
नियुक्ति पत्र में उनसे समाज एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए मानवाधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई है. संस्था ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रमोद कुमार तिवारी अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे.







