जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका चाकुलिया पुराना बाजार स्थित टाउन हॉल में शनिवार को भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के पहल पर प्रतिभा सम्मान समारोह जा आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि झाडग्राम विधायक लक्ष्मी कांत साऊ शामिल हुए. इस अवसर पर प्रखंड के मैट्रिक एवं इंटर में उत्कृष्ट करने वाले प्रखंड के 82 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया. साथ ही प्रखंड टॉपर अभिनव महापात्रा को टैब, बैग और प्रशप्ति पत्र देकर सम्मानित किया. वही अन्य को स्कूल बैग और प्रशप्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. साथ ही डॉ गोस्वामी ने विधायक को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. (नीचे भी पढ़े)

मुख्य अतिथि झाड़ग्राम के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक लक्ष्मी कांत साऊ नेकार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगर आपको जीवन में सफल होना है, तो अपना लक्ष्य हमेशा अपनी आंखों के सामने रखना होगा. बिना सटीक लक्ष्य के आगे बढ़ना मुश्किल है, लेकिन दृढ़ संकल्प से हर छात्र कामयाबी हासिल कर सकता है. विधायक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि झाड़ग्राम पार्क को राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध नेशनल पार्कों की तर्ज पर विकसित करने का प्रयास चल रहा है, जिसके तहत यहां जल्द ही बाघ लाने का कार्य किया जा रहा है. साथ ही विधायक ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. गोस्वामी के प्रयासों की जमकर तारीफ की और छात्रों के मार्गदर्शन के लिए इस कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताया. इसके साथ ही उन्होंने बेसहारा गोवंश की सेवा में जुटी ‘ध्यान फाउंडेशन गौशाला’ के कार्यों को भी सराहा और कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्यों की बेहद जरूरत है. (नीचे भी पढ़े)

आने वाले समय में बहरागोड़ा और चाकुलिया शिक्षा का बनेेंगे एजुकेशन हब : डॉ गोस्वामी
डॉ. गोस्वामी ने कहा कि शून्य (जीरो) का आविष्कार भारत के महान गणितज्ञ आर्यभट्ट ने किया था. उन्होंने कहा कि यहां के छात्र सीमित संसाधनों में पढ़ाई कर रहे हैं, इसलिए सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करनी चाहिए. उनके अनुसार शिक्षा का मुख्य उद्देश्य आदर्श नागरिक तैयार करना है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अच्छा इंसान बनने तथा अपने माता-पिता, राज्य और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया. डॉ. गोस्वामी ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बहरागोड़ा और चाकुलिया शिक्षा का प्रमुख केंद्र (एजुकेशन हब) बनेंगे. उन्होंने सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सरकार को नई पीढ़ी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में न्याय करना चाहिए, क्योंकि हर समस्या का समाधान शिक्षा में ही निहित है. साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सत्या तिवारी, पद्मश्री जमुना टुडू,चंडी चरण साव, सुमन कल्याण मंडल, लक्ष्मी नारायण दास,दिनेश सिंह ने भी संबोधित किया.






