• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-bjp-kisan-morcha-भाजपा किसान मोर्चा ने जमशेदपुर डीसी ऑफिस पर दिया धरना, किसानों को मुआवजा समेत कई मांग को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड में कम बारिश होने के कारण अब सुखाड़ की स्थिति पैदा हो चली है. इसको लेकर किसान फसल बुआई ना होने से काफी परेशान हैं. जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रहे कम बारिश के कारण उत्पन्न समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचिराम बाउरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह , भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य नेतागण विशेष रूप से मौजूद रहे. धरना-प्रदर्शन के उपरांत पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश को सुखाग्रस्त घोषित करने और किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की. इस क्रम में पार्टी के नेताओं ने जमशेदपुर सहित आसपास के जिले में किसानों की विभिन्न समस्या और कम बारिश के कारण पैदा हुए हालात से जिला उपायुक्त को अवगत कराया. धरना-प्रदर्शन में शामिल भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने हेमंत सरकार पर प्रदेश के किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य में महागठबंधन सरकार को किसानों की कोई चिंता नही है. हेमंत सरकार ने किसानों के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्ववर्ती रघुवर सरकार की सफल ‘कृषि आशीर्वाद योजना’ को पूर्वाग्रह से ग्रषित होकर बंद कर दिया. इस बार पूर्वी सिंहभूम जिला सहित पूरे प्रदेश में अपेक्षा से काफी कम बारिश हुई है. इस कारण किसानों को खरीफ फसल की बोआई करने में परेशानी हुई है. हालात इतने खराब हैं कि धान की अबतक बोआई नही हो पाई है. कहा कि इस तरह की उत्पन्न समस्या को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपते हुए पूरे प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने का अनुरोध किया गया है. साथ ही किसानों को हुए नुकसान के एवज में उन्‍हें उचित मुआवजा भी देने की मांग प्रदेश सरकार से की गई. जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने सरकार से किसानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने वाली कृषि आशीर्वाद योजना को पुनः प्रारंभ करने की मांग की है. वहीं, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि आज प्रदेश का किसान त्रस्त और परेशान है. परंतु सरकार में बैठे मंत्री-अधिकारी को किसानों से कोई सरोकार नही है. लगातार हो रही अनदेखी से किसानों की माली हालत दिनोदिन बिगड़ती जा रही है. आधा सावन बीत जाने के बाद भी बारिश नही होने के कारण किसान हताश हो गए हैं, ऐसे में राज्य सरकार अविलंब सुखाड़ घोषित कर किसानों को मुआवजा प्रदान करें. धरना प्रदर्शन को देवेंद्र सिंह, बिनोद सिंह, कल्याणी शरण, विजय तिवारी, मोर्चा अध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने संबोधित किया. इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, राजकुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, बिनोद सिंह, कल्याणी शरण, राकेश सिंह, विजय तिवारी, त्रिदेव चट्टाराज, पवन सिंह, अजय सिंह, चंचल चक्रवर्ती, कमलेश सिंह, मानिक सिंह, जुगनू वर्मा, निशांत सिन्हा, बिनानंद सिरका, राजू सरदार, राम सिंह मुंडा, दीपू शर्मा, सुरेंद्र पांडेय, आशुतोष दास, नीतीश कुमार समेत जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इन लोगों ने नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा और सुखाड़ घोषित करने की मांग की. इसके अलावा इन लोगों ने मांग की है कि बिचड़ा सूख जाने के कारण खेती की संभावना बिल्कुल क्षिण हो गई है. किसानों को 25 हजार रुपये प्रती एकड़ का मुआवजा दिया जाए. पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था किया जाए. वैकल्पिक फसल योजना बनाई जाय तथा किसानों को कम पानी के फसल का बीज उपलब्ध कराया जाए. बिजली बिल माफ किया जाए. किसानों को डीजल में 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाए. किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को 2 लाख रूपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाए. ऋण वसूली पर तत्काल रोक लगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू किया जाए एवं धान अधिप्राप्ति की राशि का सम्पूर्ण भुगतान अविलंब किया जाए.

ADVERTISEMENT
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
adityapur-police-success-आदित्यपुर पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, आदित्यपुर में बालू लदा हाईवा व 87 बोतल शराब भी जब्त

adityapur-police-success-आदित्यपुर पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, आदित्यपुर में बालू लदा हाईवा व 87 बोतल शराब भी जब्त

saraikela-kharsawan-gamharia-police-action-गम्हरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंत्री चंपई सोरेन का काफिला रोकने वाले पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर, जानें क्या की गयी इस मामले को लेकर कार्रवाई

saraikela-kharsawan-gamharia-police-action-गम्हरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंत्री चंपई सोरेन का काफिला रोकने वाले पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर, जानें क्या की गयी इस मामले को लेकर कार्रवाई

west-singhbhum-police-success-पश्चिम सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी नितेश चातोम्बा अपने साथियों के साथ गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर हथियार और चोरी की गाड़ियां जब्त

west-singhbhum-police-success-पश्चिम सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी नितेश चातोम्बा अपने साथियों के साथ गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर हथियार और चोरी की गाड़ियां जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News