
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह ने मानगो के विभिन्न क्षेत्रों का विशेषकर गोकुलनगर, डिमना बस्ती, डिमना रोड, दाई गुड्डटू का दौरा कर वहां की जनसमस्याओं से अवगत हुए. वहीं उन्होंने मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी सुरेश यादव से विभिन्न मुद्दों पर बातें की. इसमें प्रमुख रूप से पानी फिल्टर प्लांट में सुरक्षाकर्मी का नहीं रहना, मानगो के अधिकतर घरों में गंदा पानी का सप्लाई होना, बड़े-बड़े एपार्टमेंट एवं गोकुलनगर, गौर गौरा कुछ अन्य क्षेत्रों में निगम के पानी का कनेक्शन ना होना, डिमना रोड एवं गांधी मैदान रोड के किनारे सब्जी विक्रेताओं एवं अन्य सामानों का बिक्री होना शामिल है. वहीं उन्होंने कहा कि चलते कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. उन्हें जगह देकर व्यवसाय में सरलता लाना, सफाई, नाली निर्माण, अधूरे सड़कों का निर्माण इत्यादि विषय सम्मिलित था. विशेष पदाधिकारी ने कहा कि लगभग समस्याओं का निदान के प्रयास जारी है.



