जमशेदपुर: मानगो नगर निगम कमेटी ने डिमना क्षेत्र के जयपाल कॉलोनी में निर्मला देवी और मनोज सिंह द्वारा नाला की जमीन को घेरकर किए जा रहे अवैध निर्माण को एक बार फिर से सील कर दिया. विदित हो कि 24 जून को मानगो नोटिफाई एरिया कमेटी द्वारा घर को सील करते हुए नोटिस चिपकाया था. नोटिस में कहा गया है कि खाता संख्या – 727, प्लाट नम्बर-47 रकवा – 8 डिसमिल मौजा मानगो वार्ड – 10 के तहत आप जो घर सरकारी जमीन को अतिक्रमण करके बना रहे है. इसको क्यों न तोड़ दिया जाए इसका जबाब 07.07.2023 को सीओ ऑफिस में आकर जवाब देना है.(नीचे भी पढ़े)
लेकिन घर को सील करने के बाद भी मनोज सिंह द्वारा उक्त जमीन पर बाहर गेट बंद कर के बाद भी अंदर से प्लास्टर का काम चल था.बताते चले कि मानगो नोटिफाई ने 27 जुलाई को मानगो अंचल अधिकारी को अपने रिपोर्ट सौपते हुए कहा है यह जमीन सरकारी है. जिस पर मनोज सिंह के विरुद्ध वाद संख्या बीपीईएल केस नंबर 29/23-24 दायर किया गया था. लेकिन मनोज सिंह द्वारा घर को सील तोड़कर अवैध रूप से निर्माण कार्य जारी है. इस पर मानगो अंचल अधिकारी को अवैध जमीन पर नियमानुसार कार्यवाही करने का भी आग्रह किया है.(नीचे भी पढ़े)
इसको लेकर बालीगुमा ग्रामीणों ने सीओ ऑफिस में जाकर इसका जानकारी दिया था. ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह घर बन रहा है वह सरकारी जमीन है. उसी के बगल में नाले पर पुल बनने वाला है. और यह घर बनने से पुल बनने में काफी दिक्कत होगी. ग्रामीणों ने मानगो अंचल अधिकारी से आग्रह किया कि मनोज सिंह द्वारा बनाये जा रहे अवैध घर को जल्द से जल्द तोड़ा जाए. साथ ही मनोज सिंह के ऊपर सरकारी कार्य में व्यवधान पहुंचाने का भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए.



