जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के कांफ्रेस हाल में सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया. इस सेमिनार में रेलवे के आपरेटिंग व सिग्नल विभाग के कर्मचारियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. सेमिनार में बताया गया है कि वर्तमान समय में नयी नयी टेक्नोलॉजी रेलवे द्वारा अपनायी जा रही है. इस दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि किसी भी काम को करने में सबसे पहले सेफ्टी की जरुरत होती है. (नीचे भी पढ़े)

सेफ्टी के मद्देनजर किसी काम को करने के लिए किन किन चीजों की जानकारी होनी चाहिए. साथ ही नए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किस प्रकार से करना है, किस प्रकार से 100 फीसदी सेफ्टी का ध्यान रखते हुए काम को संपादित करना है, इसके लिए अलावा और भी कई प्रकार की जानकारियों को साझा किया. इस दौरान रेल कर्मचारियों ने सेफ्टी से संबंधित अपने प्रश्नों को विशेषज्ञों के समक्ष रखा. (नीचे भी पढ़े)
विशेषज्ञों ने सभी सवालों को जवाब सरल तरीके से दिया,ताकि ज्यादा से ज्यादा से कर्मचारी इसे समझ सके. टाटानगर स्टेशन डायरेक्टर रघुवंश कुमार ने कहा कि रेलवे आपरेटिंग व सिन्गल विभाग की ओर से एक सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया, जिस पर सेफ्टी से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. इस अवसर पर टाटानगर स्टेशन, टेक्नीशियन, एसएससी शामिल हुए



