• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 28, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur bjp : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा

Jamshedpur bjp : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जाने वाले “समरसता संकल्प अभियान” की विस्तृत जानकारी दी गई. जमशेदपुर के साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई (आषाढ़ पूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक पूरे देश में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल एवं ग्राम स्तर तक संचालित किया जाएगा. अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय, मानवता, सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथप्रदर्शक थे. उनका “बेगमपुरा” का दर्शन एक ऐसे समाज की कल्पना करता है, जहां किसी प्रकार का भेदभाव, अन्याय और शोषण न हो और प्रत्येक व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जी सके. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

उन्होंने सदियों पूर्व समानता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है. उन्होंने बताया कि अभियान के शुभारंभ के अवसर पर 29 जुलाई की संध्या को जमशेदपुर महानगर समेत राज्य एवं देश के मंदिरों में “समरसता दीप महोत्सव” आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा. इसके साथ ही “कलश वंदन अभियान” के माध्यम से वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी से भरे कलश देशभर के राज्यों, जिलों एवं मंडलों तक पहुंचाए जाएंगे. आगे चलकर 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से वाराणसी तक “संत गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा” निकाली जाएगी. अभियान के अंतर्गत संत संपर्क अभियान, छात्रावास संपर्क अभियान, समरसता संवाद, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न जनजागरण गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी. वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प का मूल आधार संत गुरु रविदास महाराज के विचार हैं. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा का यह अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता एवं विकसित भारत के निर्माण का व्यापक जनआंदोलन है. उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से 31 अगस्त तक “संत संपर्क अभियान” के तहत भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संत गुरु रविदास परंपरा से जुड़े संत-महात्माओं सहित विभिन्न धार्मिक परंपराओं के पूज्य संतों से भेंट कर उनका सम्मान करेंगे एवं सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे. श्री सिन्हा ने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिला, मंडल के आयोजन समितियों का गठन किया जा रहा है. इसमें एक संयोजन एवं चार सह संयोजक की नियुक्ति की गई है. उन्होंने समाज के सभी वर्गों, संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों, मंदिर समितियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया. प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जिला कार्यालय मंत्री संजीत चौरसिया भी मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur accident : बिष्टुपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार डिवाइडर के बीचों-बीच चढ़ी, ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार, देखिए – video
खबर

Jamshedpur accident : बिष्टुपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार डिवाइडर के बीचों-बीच चढ़ी, ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार, देखिए – video

July 28, 2026
Jamshedpur congress : जुगसलाई अंडर ब्रिज में जलजमाव और वन वे से हादसे का खतरा, युवा कांग्रेस ने रेलवे के एरिया मैनेजर को सौंपा ज्ञापन
खबर

Jamshedpur congress : जुगसलाई अंडर ब्रिज में जलजमाव और वन वे से हादसे का खतरा, युवा कांग्रेस ने रेलवे के एरिया मैनेजर को सौंपा ज्ञापन

July 28, 2026
Jharkhand police big success : सारंडा समेत पश्चिम सिंहभूम में सक्रिय 14 और लातेहार के दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बिखर गया है नक्सलियों का गढ़
खबर

Jharkhand police big success : सारंडा समेत पश्चिम सिंहभूम में सक्रिय 14 और लातेहार के दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बिखर गया है नक्सलियों का गढ़

July 28, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Horoscope Know Your Day Monday 27th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 27 जुलाई 2026

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

Tata motors employee retirement : टाटा मोटर्स के कर्मचारी अरुण सिंह सेवानिवृत, दी गयी विदाई

Jamshedpur doctors death case : डिमना में दो डॉक्टरों की मौत के बाद एमजीएम प्रशासन सख्त, इंटर्न हॉस्टलों से हटेंगे अवैध कब्जे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News