जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के बिष्टुपुर मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय के नेतृत्व में बिष्टुपुर राम मंदिर परिसर में बूथ संख्या 158 हेतु एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) मतदाता सहायता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में संबंधित बीएलओ की उपस्थिति में मतदाताओं के प्रपत्र भरवाने एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने का कार्य सुचारु रूप से किया गया, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का किसी का नाम ना कटे और समय रहते सभी मतदाता का फ्रॉम भरा जाए. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर विशेष रूप से मंडल महामंत्री विश्वनाथ दीप, गुरमीत, दर्शन कौर, मंडल उपाध्यक्ष अश्विन मुखी तथा कार्यालय मंत्री प्रदीप मूर्ति उपस्थित रहकर मतदाताओं की सहायता एवं शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई.







