जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल द्वारा शुक्रवार को साबुज संघ सोनारी में संगठनात्मक बैठक के साथ अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने किया. इस अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर दिनेश कुमार का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिनेश कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके संगठनात्मक अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा संगठन को नई दिशा और गति प्राप्त होगी. अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं समर्पण के बल पर ही पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है. उन्होंने कहा कि “कार्यकर्ताओं के विश्वास को संगठन की शक्ति में बदलना ही मेरी प्राथमिकता होगी. संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सम्मान देने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी मिलकर कार्य करेंगे. दिनेश कुमार ने सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार सहित सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया यह स्नेह, सम्मान और विश्वास उन्हें नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है. उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा और जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं मोदी जी के सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सोनारी मंडल में पिछले मन की बात कार्यक्रम में 58 में से 55 बूथ में आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी. बैठक का संचालन महामंत्री सत्येंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री संजय कुमार रजक ने दी. कार्यकर्ताओं में विशेष रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरण वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष निपेंद्र सिन्हा, जिला कार्यसमिती सदस्य सुनिल सिंह, वरिष्ठ नेता महावीर सिंह, अखिलेश सिंह, उज्वल सिंह, उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, प्रदीप सिंह, विकास साहू, मनोज कुमार मिश्रा, प्रमाशिष महतो, नारायण प्रसाद, अशोक सिंह, काजल मुखार्जी, बिराज दै, सरिता लाल, राजु सेन, अभिषेक कुमार, अमर दास, तापस नंदी, हिरा लाल रजक, विमल शर्मा, संत कुमार, चंदन लोधी, दिलीप, एंव पार्टी के समर्पित देवतुल्य कार्यकर्ता सम्मिलित थे.







