
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पश्चिम विधानसभा में मंगलवार को टिफिन बैठक का आयोजन किया गया. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में कदमा मंडल अंतर्गत ब्रह्मर्षि भवन में आयोजित टिफिन बैठक में अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के विधान पार्षद राम शिंदे शामिल हुए. वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री सह महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्लस्टर प्रमुख जवाहर पासवान प्रमुख रूप से मौजूद रहे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर से लाया टिफिन एक साथ बैठकर खाया और अपने टिफिन को एक-दूसरे के साथ साझा किया. बैठक में मंच संचालन महाजनसंपर्क अभियान के सदस्य संजीव सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन कदमा मंडल महामंत्री अजय झा ने किया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में शामिल महाराष्ट्र के विधान पार्षद राम शिंदे ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2024 के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में एकजुटता और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ना ही टिफिन बैठक का मुख्य उद्देश्य है. टिफिन बैठक का अर्थ सिर्फ लंच करना नहीं है. ऐसे आयोजनों के माध्यम से अनौपचारिक बैठकें निरंतर आयोजित किये जायें. कहा कि टिफिन बैठक के माध्यम से हम सभी में अधिक एकता का संचार हो और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी की ताकत कैसे बढ़ानी है, उस पर ईमानदारी से कार्य करना है. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 साल को बेमिसाल बताते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौतरफा विकास हो रहा है. विश्व में भारत को खोया हुआ गौरव प्राप्त हुआ है. पिछले नौ वर्षों में जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ समाज के सभी वर्गों को समान रूप से मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के दिशा में कार्य करने की अपील की. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विकास के नए आयामों को छुआ है. हमारा देश दिन-प्रतिदिन नित नए तरक्की के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है. मोदी सरकार द्वारा जन कल्याण की दर्जनों योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ देशवासियों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि टिफिन बैठक से आत्मीयता बढ़ती है औए कार्यकर्ताओं में भाईचारा बढ़ता है और साथ बैठकर भोजन करने से मतभेद दूर होते हैं. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने अतिथियों एवं शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जमशेदपुर महानगर पार्टी द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में भारत एक नई दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है. पिछले 9 साल पहले के भारत और आज के भारत में हुए बदलाव का सम्पूर्ण भारतवर्ष साक्षी रहा है. राम शिंदे ने पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात: कद्दावर नेता राम शिंदे ने संपर्क से समर्थन अभियान के तहत पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके पुराने कार्यों की चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कई सांगठनिक चर्चाएं की. उन्होंने बिस्टुपुर स्थित महाराष्ट्र हितकारी मंडल जाकर महाराष्ट्र के लोगों से मुलाकात की. वहीं, देर शाम आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम बिस्टुपुर में जाकर पूजा अर्चना की. बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, बिनोद राय, फातिमा शाहीन, बजरंगी पांडेय, अजय झा, राहुल तिवारी समेत विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी व सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.















