
जमशेदपुर : जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से कोविड-19 के मरीजों के लिए कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा डोनेशन में राज्य में सबसे अधिक डोनेशन करने वाले पूर्वी सिंहभूम जिला में यह अभियान के सुचारू तरीके से चलने के कारण अभी भी जरूरतमंद कोविड-19 मरीजों को यह उपलब्ध हो पा रहा है। जमशेदपुर ब्लड बैंक में आज इस कड़ी में रेड क्रॉस सदस्य अशोक आगीवाल ने जहां तीसरी बार प्लाज्मा दान किया, वहीं इस क्रम में जयदीप भकत ने पहली बार प्लाज्मा दान किया।

जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी और जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से इस अभियान में अब तक 250 बार लोगों ने प्लाज्मा दान किया, जिस कारण 500 यूनिट प्लाज्मा जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध हो पाया। इस अभियान को सशक्त बनाने में जिला के उपायुक्त सूरज कुमार के मार्गदर्शन में परिक्ष्यमान उप समाहर्ता स्मिता नागेशिया, रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी ने सक्रिय भूमिका निभायी। आज प्लाज्मा डोनेशन के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के चिकित्सक एवं तकनिशियन के साथ उपस्थित थे।




