
जमशेदपुरः झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा इकाई की ओर से राज्य भर में सभी विधानसभा क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करते हुए हेमंत सोरेन की सरकार को पाप से ग्रसित सरकार बताते हुए युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए विरोध- प्रदर्शन किया गया इस. दौरान भाजपा नेताओं ने घड़ा फोड़ते हुए विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है. उन्होंने बताया, कि सरकार ने राज्य में 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था, और 2021 को रोजगार सृजन साल बताया था. लेकिन अब तक सरकार ऐसा कर पाने में विफल रही है. भाजपा नेताओं ने हर स्तर पर झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार का विरोध जताने की बात कही.

इधर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अमित अग्रवाल के निर्देश पर मानगो मंडल ने 17 जुलाई को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.कार्यक्रम में प्रदेश विधानसभा प्रभारी सुश्री श्वेता कुमारी ने पुरजोर विरोध करते हुए पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि झारखंड में पूरी तरह से विकास कार्य ठप पड़ा है. युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं. पूरे राज्य में अराजकता फैली हुई है.पूर्व की भाजपा सरकार जो जनहित में सकारात्मक कार्य कर रही थी वह सभी ठप पड़े हुए है. इस अवसर पर जिला प्रभारी वीरेन महतो, मंडल प्रभारी सुशील शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष, सुनील सिंह मुंडा, जिला कार्यसमिति सदस्य उमाशंकर मंडल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन रजक, एमजीएम मंडल अध्यक्ष मनेश्वर गौड , बोड़ाम मंडल अध्यक्ष सनातन दास,कमलपुर मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार महतो, और पटमदा मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए.






